Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ही इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

खेल डेस्क। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ वनडे, टी-20 और टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, उससे पहले ही उनके दिग्गज खिलाडिय़ों के चोटिल होने से उसकी परेशानियां बढ़ गई है।

भारतीय टीम ने खड़ा किया 458 रन का पहाड़ सा स्कोर

इंग्लैंड इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इसमें उसने कंगारू टीम पर 2-0 की बढ़त बना ली है, लेकिन उसके ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स चोटिल होने के कारण इस सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। इस कारण इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है।

बीबीसी से मिली जानकारी के अनुसार, बेन स्टोक्स को मांस-पेशियों में खिंचाव और क्रिस वोक्स को घुटने में दर्द के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है।इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या का सामना करना पड़ा था।

अब चयन से पहले ही होगा भारतीय टीम का फिटनेस टेस्ट

जानकारी के अनुसार, बेन स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे और पांचवें वनडे मैच के दौरान इंग्लैंड टीम के साथ रहेंगे, लेकिन मैच खेलने मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच 21 जून को चेस्टर ली स्ट्रीट और आखिरी मैच 24 जून को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

रानी और गुरजीत ने भारत को दिलाई जीत, स्पेन के खिलाफ शृंखला रही बराबर

ऐसा माना जा रहा है कि स्टोक्स तीन जुलाई से शुरू हो रही ट्वेंटी-20 सीरीज में अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे। वहीं क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ अंतिम वनडे मैच तक टीम से बाहर रह सकते हैं। इंग्लैंड टीम का भारत के खिलाफ अंतिम वनडे मैच 12 जुलाई को खेला जाएगा।

तेज गेंदबाज जैक बॉल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए क्रिस वोक्स के स्थान पर इंग्लैंड टीम में शामिल किया था। स्टोक्स और वोक्स अभी रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं और जल्द से जल्द फिटनेस हासिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं।