Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत का एकलौता बल्लेबाज जिसे पुरे करियर शून्य पर आउट नहीं कर सका कोई भी गेंदबाज

क्रिकेट के खेल में अनिश्चिताओं का एक बड़ा ही रोल है जिसमें अनिश्चिताओं का खेल समय-समय पर देखा जाता है। जो कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के साथ भी हो जाता है तो कुछ अनुभवहीन खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं रह पाते हैं। इसी तरह से विश्व क्रिकेट में महान बल्लेबाज भी अपने करियर में शून्य पर आउट हुआ होगा लेकिन आज हम आपको ऐसे कुछ बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जो अपने करियर में एक भी बार डक पर नहीं लौटे।

बृजेश पटेल (भारत)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी बृजेश पटेल ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट में प्रतिनिधित्व किया है। बृजेश पटेल ने भारतीय टीम के लिए साल 1974 से 1977 के बीच खेले। इस दौरान बृजेश पटेल ने विश्वकप 1975 में भी हिस्सा लिया। बृजेश पटेल ने  अपने पूरे करियर में 21 टेस्ट मैच और 10 वनडे मैच खेले लेकिन खास बात ये रही कि वो अपने पूरे करियर में एक भी बार शून्य पर आउट नहीं हुए।

शाई होप ( वेस्टइंडीज )

वेस्टइंडीज के उभरते स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने जब से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत की है अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित कर रहेे हैं। इस समय तो शाई होप वेस्टइंडीज की टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर अपने आप को स्थापित कर चुके हैं। अब तक शाई होप ने अब तक 38 मैचों की 48 पारियों में 1683 रन बना लिए हैं लेकिन इस दौरान होप ने एक भी बार शून्य नहीं किया है।

जिम बर्के (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जिम बर्के ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 1951 से 1959 के बीच प्रतिनिधित्व किया। जिम बर्के ने इन आठ सालों तक ऑस्ट्रेलिया की टीम की सेवा की। इस दौरान जिम बर्के ने 24 टेस्ट मैच खेले जिसमें वो 44 बार बल्लेबाजी करने उतरे। अपने करियर में 1280 रन बनाने वाले जिम बर्के कभी भी डक छोड़कर आउट नहीं हुए हैं।

रेजिनाल्ड अलेक्जेंडर डफ( ऑस्ट्रेलिया)

रेजिनाल्ड अलेक्जेंडर डफ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के एक बहुत ही पुराने खिलाड़ी हैं जो 1902 से 1905 के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं। रेजिनाल्ड अलेक्जेंडर डफ ने अपने करियर में 22 टेस्ट मैच खेले। लेकिन इन 22 टेस्ट मैचों में रेजिनाल्ड अलेक्जेंडर डफ कभी भी शून्य पर पैवेलियन नहीं लौटे हैं।

ब्रेंडन नेश( वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन नेश ने साल 2008 से 2011 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय रहे। ब्रैंडन नेश ने वेस्टइंडीज की टीम के लिए इस छोटे से करियर में शानदार क्रिकेट खेला। नेश ने इस दौरान 21 टेस्ट मैच और 9 वनडे मैच खेलेष इसमें 40 पारियों में 1207 रन बनाए, लेकिन अपने इस करियर में ब्रैंडन नेश कभी भी शून्य का शिकार नहीं हुए।

The post भारत का एकलौता बल्लेबाज जिसे पुरे करियर शून्य पर आउट नहीं कर सका कोई भी गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.