Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने कराया है अपनी दाढ़ी का बीमा, लेकिन यह दिग्गज खिलाड़ी करा चुका अपनी मूंछ का बीमा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा ही सुर्खियों में रहते है. इनदिनों विराट कोहली अपनी दाढ़ी के बीमा कराने के चलते सुर्खियों में है.

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी दाढ़ी से बहुत प्यार करते है. वह हमेशा ही अपने चेहरें में बेयर्ड दाढ़ी का लुक रखे रहते है.

अनुष्का ने किया है मना दाढ़ी काटने से 

शायद यह बात बहुत कम लोग जानते है, लेकिन यह बात पूरी तरह सच है, कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को विराट की दाढ़ी बहुत पसंद है और अनुष्का शर्मा ने ही विराट को यह हिदायत दी है, कि दाढ़ी ना कटाये.

जब भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने दाढ़ी काटने का कैम्पेन चलाया था, तो विराट कोहली ने खुद सोशल मीडिया में बताया था, कि वह दाढ़ी नहीं कटा सकते है और इसके जवाब में तुरंत अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया में कैप्शन लिखता हुए कहा था, नहीं तुम दाढ़ी बिलकुल नहीं कटा सकते. अनुष्का को इसका जवाब देते हुए फिर विराट ने ओके भी लिखा था.

विराट के दाढ़ी बीमा के मामले पर शायद अनुष्का का हाथ 

अब लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे है, कि कही विराट कोहली ने अपनी दाढ़ी का बीमा अनुष्का शर्मा के कहने पर ही तो नहीं करवाया है.

अनुष्का शर्मा विराट की दाढ़ी को पसंद करती है और वह अपने पति की दाढ़ी के साथ कोई कोताही नहीं बरतना चाहती होगी.

ऑस्ट्रेलिया के मर्व हुयुज करवा चुके है अपनी मूंछों का बीमा 

विराट ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मर्व हुयुज ने अपनी मूंछों का बीमा करवाया था. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मर्व हुयुज की बड़ी-बड़ी मूंछें थी और वह अपनी मूंछों के लिए विश्व विख्यात थे. आपकों बता दें, कि ऑस्टेलिया के लिए खेलते हुए मर्व हुयुज ने करीब 3 लाख 70 हजार का बीमा करवाया था.

ऑस्ट्रेलिया के लिए हासिल किये 212 टेस्ट विकेट 

आपकों यह भी बता दें, कि मर्व हुयुज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1985 से 1993 तक क्रिकेट खेला. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 53 टेस्ट मैच और 33 वनडे मैच खेले. जिसमे उन्होंने टेस्ट क्रिकेट 212 विकेट व 33 वनडे में 38 विकेट लिए.

The post विराट ने कराया है अपनी दाढ़ी का बीमा, लेकिन यह दिग्गज खिलाड़ी करा चुका अपनी मूंछ का बीमा appeared first on SportzWiki Hindi.