हाल में अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा टॉक शो what the duck में शामिल हुए थे. इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने अपनी कप्तानी को लेकर कई बड़े खुलासे किया. वही इस दौरान उन्होंने बताया किस वजह से उन्होंने बटलर को पारी की शुरुआत करने भेजा था.
ये हमारा फैसला था

पहले कप्तानी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कप्तान के रूप में मैं ज्यादातर समय टाइमआउट के दौरान सोचता था. लेकिन कभी कभी आप को मैच के हिसाब से निर्णय लेने होते है. जिस वजह से मैच के दौरान भी काफी ज्यादा सोच समझ कर कोई भी फैसला लेना पड़ता है.

वही इस दौरान जब उनसे आईपीएल में बटलर को ऊपर भेजने के सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि
“बटलर की शुरूआती कुछ परियां मध्यमक्रम में कुछ ख़ास नही रही थी.इस दौरान कई बार उन्हें टीम से से ड्राप तक करने की बात हुई थी,लेकिन हम सब को उन पर विश्वास था, कि जल्द ही अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे. इस दौरान जब हमे दिल्ली के खिलाफ 12 ओवर में 152 रन बनाने थे. तब ये फैसला लिया था कि हम बटलर को आज ऊपर भेजेंगे. हम सब जानते थे कि वो अकेले ही इस फ़ॉर्मेट में आप के लिए मैच को जीता कर ला सकते है.मैं इस फैसले का श्रेय खुद नही लूँगा. इस फैसले को लेने में वार्न और टीम के कोच ने भी मदद की थी. इस मैच के बाद उन्होंने फॉर्म हासिल कर ली और हमारी किस्मत ही बदल गई थी.”
बटलर ने किया था शानदार प्रदर्शन

वही अगर पारी के शुरुआत करने के बाद बटलर के प्रदर्शन की बात करे तो राजस्थान को प्लेऑफ़ तक पहुँचाने का श्रेय उन्ही को जाता है. उन्होंने जिस तरह से टीम को संभाला वो काफी शानदार था. इस दौरान उन्होंने लगातार 6 अर्धशतक भी बनाए. जोकि आईपीएल में एक रिकॉर्ड है.
The post अजिंक्य रहाणे ने खोला राज बताया क्यों बटलर से बीच आईपीएल में कराया पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.