आज क्रिकेट में ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्होंने डेब्यू इतनी छोटी उम्र में किया कि वह अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाए। इन खिलाड़ियों में सबसे आगे नाम आता है सचिन का जिन्होंने 16 की उम्र में ही भारत के लिए क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने बूढ़े होकर अपने कैरियर को समाप्त किया। जिसमें से एक है विल्फ्रेड रोड्स।

जी हाँ, आपको बता दें कि विल्फ्रेड रोड्स एक ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने काफी ज्यादा अर्थात 52 की उम्र में अपने क्रिकेट कैरियर से संन्यास का ऐलान किया था। आज ये इस मामले में सबसे ऊपर है। ये मुख्य रूप से इंग्लैंड के लिए खेले थे। इनकी इतनी बड़ी उम्र में क्रिकेट खेलने के रिकॉर्ड को किसी ने नहीं तोड़ा है।
विल्फ्रेड रोड्स का जन्म साल 1877 में अर्थात जिस साल क्रिकेट शुरू हुआ था उसी साल इनका जन्म यॉर्कशायर में हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण करने के बाद क्रिकेट में पूरा ध्यान दिया और साल 1999 में इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था। डेब्यू मैच में इन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की और पहली पारी में 58 रन देकर 4 विकेट लिए थे। जबकि दूसरी पारी में भी अच्छी गेंदबाजी से 3 विकेट लिए थे।

आखिरी मैच खेला 52 साल की उम्र में
विकिपीडिया पर यह साफ़ तौर पर लिखा गया है कि विल्फ्रेड रोड्स ने साल 1930 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उस समय इनकी उम्र 52 साल और 165 दिन थी और ये सबसे ज्यादा उम्र के होकर संन्यास लेने वाले खिलाड़ी है। इनके बाद बर्ट आयर्नमांगर का नाम आता है जिन्होंने 50 साल और 327 दिनों की उम्र में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
विल्फ्रेड रोड्स जिन्होंने अपने कैरियर में कुल 58 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 2325 रन बनाये थे और साथ ही 127 विकेट भी लिए थे। अपने कैरियर में 6 बार पांच विकेट किसी एक पारी में लिए थे। तो बल्लेबाजी में 2 शतकीय पारियां भी खेली थी।
The post इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा उम्र में लिया था अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास, डेब्यू मैच में ही रचा था इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.