खेल की दुनिया में डोपिंग का डंग समय-समय पर लगता रहा है। डोपिंग यानि नशा…. एक खिलाड़ी मैदान में अपनी ऊर्जा के दिखाने के लिए प्रतिबंधित दवाई का प्रयोग करता है। जो खेल में पूरी तरह से अवैध है। लेकिन इसके बाद भी खिलाड़ियों में नशीली दवाई लेने का मामला अक्सर ही देखा जा सकता है।

पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद डोप टेस्ट में पॉजिटिव
इस बार क्रिकेट के मैदान में सबसे विवादित टीम मानी जाने वाली पाकिस्तान की टीम से डोपिंग का मामला सामने आया है। पाकिस्तानी टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक अहमद शहजाद के द्वारा नशीली दवाई लेने की बात की पुष्टि हुई है। अहमद शहजाद को बुधवार को डोप टेस्ट किया गया जिसमें वो प्रतिबंधित दवाई लेने के पॉजिटिव पाए गए।

एक बार फिर से शहजाद का किया जाएगा डोप टेस्ट
पाकिस्तान के समाचार चैनल जियो टीवी की माने तो सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद प्रतिबंधित दवाई का सेवन करने में पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में 26 साल के अहमद शहजाद पर नशीली दवाई लेने के कारण निलंबित किया जा सकता है। वैसे ये भी बात सामने आ रही है कि शहजाद को एक और डोप टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है। अहमद शहजाद पिछले काफी समय से अपने बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। डोप टेस्ट के बाद अब ये माना जा रहा है कि इस बल्लेबाज पर दोष साबित होते ही 3 महीनों का प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

पीसीबी ने नियमों के तहत नहीं लिया अहमद शहजाद का नाम
वहीं एक और सूत्र की माने तो पीसीबी अहमद शहजाद पर प्रतिबंध लगाने से पहले एक और जांच समिति गठित करेगा।शहजाद पर घरेलु क्रिकेट के दौरान डोप टेस्ट किया गया था। । इसको लेकर पीसीबी ने शहजाद का नाम लिए बगैर कहा था कि
“एक खिलाड़ी डोप टेस्ट में विफल रहा है। पीसीबी ने कहा था कि एक खिलाड़ी पर प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया गया है लेकिन आईसीसी के नियमों के तहत पीसीबी खिलाड़ी का नाम नहीं दे सकता है। या जब तक सरकार की एंटी डोप टेस्ट की टीम द्वारा रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की जाती तब तक उसे चार्जशीट भी नहीं किया जा सकता है। हमें एक या दो दिन में जवाब देना चाहिए।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post डोप टेस्ट में फंसा पाकिस्तान का विराट कोहली, आईसीसी लगा सकती है लम्बा बैन appeared first on SportzWiki Hindi.