Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विकिपीडिया ने इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी को बताया ऋषिकेश कानितकर की पत्नी, जडेजा भी हो चुके है शिकार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा समय में तमिलनाडु के कोच ऋषिकेश कानितकर के विकिपीडिया पेज के साथ छेड़छाड़ की गई है। खिलाड़ी  के पेज में निजी जानकारी वाले टैब में उनकी पत्नी के नाम के स्थान पर दूसरी महिला का नाम दर्ज कर दिया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया में एक खबर खूब चलने लगी।

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी खिलाड़ी के विकिपीडिया प्रोफाइल के साथ छेड़छाड़  की गई हो। इसस पहले भी कई खिलाड़ी इसके शिकार हो चुके हैं।

 

गलत दर्ज किया पत्नी का नाम

ऋषिकेश कानितकर पुर्व भारतीय खिलाड़ी हैं और मौजूदा समय में तमिलनाडु राज्य टीम के कोच हैं।  ऋषिकेश कानितकर का जन्म महाराष्ट्र पुणे में हुआ था। विकिपीडिया में हेमंत कानितकर को ऋषिकेश का पिता बताया गया है। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर न्यूजीलैंड की पूर्व नेटबॉल महिला खिलाड़ी बर्निस मेने का नाम दर्ज है। जो पूरी तरह से गलत है। बर्निस मेने का विवाह न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज डायन नैश से हुआ है।

बता दें कि विकिपीडिया डेटा संपादन की एक स्वंतत्र वेबसाइट है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपना अकाउंट बनाकर या फिर बिना अंकाउट बनाए किसी की भी प्रोफाइल को संपादित कर सकता है। हालांकि ऋषिकेश कानितकर की प्रोफाइल से छेड़छाड़ करने वाले किसी शख्स की ओछी हरकत है।

इन खिलाड़ियों की प्रोफाइल से हो चुकी छेड़छाड़

इससे पहले भी कई दिग्गज खिलाड़ियों की विकिपीडिया प्रोफाइल के साथ छेड़छाड़ की घटना हो चुकी है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेड डर्नबाक और भारत के दिग्गज खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को भी इस तरह की घटना से दो-चार होना पड़ा । साल 2014 में जेड डर्नबाक के पेज में उन्हें “वर्स्ट प्लेयर ऑफ ऑल टाइम” बताया गया था।

वहीं जडेजा के पेज में मजाकिया जानकारी जोड़ी गई थी।  रविंद्र जडेजा के विकिपीडिया पेज में उन्हें एक परोपकारी,नोबेल पुरस्कार विजेता,साल का डबल लॉरियस स्पोर्टमैन के अलावा जडेजा को भगवान बनने वाला इंसान बताया गया था और प्रोफाइल में उन्हें भारतीय क्रिकेटर भी बताया गया था।

ऋषिकेश का क्रिकेट करियर

ऋषिकेश ने साल 1997 से 2000तक दो टेस्ट मैच औऱ 24 वनडे मैच भारत की ओर से खेले हैं। 1999 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय उन्होंने दो टेस्ट मैच खेले हैं। ऋषिकेश के नाम टेस्ट में 74 रन और वनडे में 339 रन दर्ज हैं। वहीं 17 विकेट भी हासिल किए हैं।

The post विकिपीडिया ने इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी को बताया ऋषिकेश कानितकर की पत्नी, जडेजा भी हो चुके है शिकार appeared first on SportzWiki Hindi.