Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड की धरती पर इन पांच भारतीय खिलाड़ियों के है बेहतरीन आँकड़े, दिला सकते है तीसरी बार भारतीय टीम को विश्व कप

साल 2019 का विश्व कप इंग्लैंड की धरती पर होना है. भारतीय टीम भी इसी विश्व कप की तैयारियों में लगी हुई है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारत के उन क्रिकेटरों के नाम बताएंगे, जिनका इंग्लैंड की धरती पर शानदार रिकॉर्ड है और वह अपने शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम को तीसरी बार विश्व कप दिला सकते है.

आइये डालते है एक नजर इंग्लैंड की धरती में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर :

विराट कोहली

विराट कोहली का इंग्लैंड की धरती में वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड शानदार है. वह इंग्लैंड की धरती पर कुल 19 वनडे मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 52.46 की औसत से व 90.81 के स्ट्राइक रेट से 682 रन बनाये है. वह इंग्लैंड की धरती पर एक शतक व 5 अर्धशतक भी लगा चुके है.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड इंग्लैंड की धरती पर शानदार है. वह कुल 12 मैच इंग्लैंड की धरती पर अबतक खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 53.30 की औसत से 533 रन बनाये हुए है. वह इंग्लैंड की धरती पर एक शतक व 5 अर्धशतक लगा चुके है. हालाँकि, इस दौरान रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 79.43 का ही रहा है.

शिखर धवन

शिखर धवन का भी रिकॉर्ड इंग्लैंड की धरती पर काबिलेतारीफ है. इंग्लैंड की धरती पर शिखर धवन ने अबतक 14 वनडे मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 71.33 की औसत से व 99.53 के स्ट्राइक रेट से 856 रन बनाये हुए है. वह इंग्लैंड की धरती पर कुल 3 शतक व 4 अर्धशतक लगा चुके है.

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार को भी इंग्लैंड की पिचें काफी रास आती है. वह 14 मैच इंग्लैंड की धरती पर खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 26.00 की औसत से 18 विकेट लिए है. इस दौरान उनका इकॉनामी रेट भी 4.31 का रहा है.

रविन्द्र जडेजा

रविन्द्र जडेजा का प्रदर्शन भी इंग्लैंड की धरी पर शानदार रहता है. वह 17 मैच अबतक इंग्लैंड में खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 27 विकेट लिए हुए है. इस दौरान उनका इकॉनामी रेट 5.13 का रहा है. वह इंग्लैंड में एक बार पांच विकेट लेने की उपलब्धि भी हासिल कर चुके है.

The post इंग्लैंड की धरती पर इन पांच भारतीय खिलाड़ियों के है बेहतरीन आँकड़े, दिला सकते है तीसरी बार भारतीय टीम को विश्व कप appeared first on SportzWiki Hindi.