भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलना है. यह बेंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. 14 जून से शुरु होने वाले इस मैच में विराट कोहली की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी संभालेंगे.
इस एतिहासिक मैच में विकेटकीपर रिद्धिमान साहा खेल पाएंगे या नही इस पर अभी संशय बना हुआ है. दरअसल उनके अंगूठे में लगी चोट अभी तक पूरी तरह ठीक नही हो पायी है. जिस वजह से उनका खेल पाना मुश्किल नज़र आ रहा है.
केएल राहुल ने कहा मैं विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार

विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी को लेकर केएल राहुल ने कहा
”मैं हमेशा दोहरी जिम्मेदारी जैसी चुनौती लेने को तैयार रहता हूं. मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और आगर टीम को जरूरत पड़ी तो मैं अपनी भूमिका निभाऊंगा.”
आईपीएल के इस सीजन में केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में विकेटकीपर का रोल निभा रहे थे. इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा
”यह पहली बार नही था जब मैंने दोहरी जिम्मेदारी ली थी. मुझे पता था यह मेरे शरीर के लिए मुश्किल होगा, क्योंकि मैं पूरे साल नियमित रूप से विकेटकीपिंग नही करता हूं. लेकिन टीम की मांग को देखते हुए आप करते हो”

इसके साथ ही राहुल ने कहा
”मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया था. यह एक टीम का खेल है और आपको टीम में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहना होगा.”
दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में साहा हुए थे चोटिल
आईपीएल का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया था. जिसमें सनराइजर्स की ओर से खेल रहे रिद्धिमान साहा का अंगूठा केकेआर के गेंदबाज शिवम मावी की गेंद पर चोटिल हो गया था. जिसके चलते वह अभी तक फिट नही हो पाए. अभी उन्हें इससे उबरने के लिए अधिक समय लग सकता है.
The post भारत अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच में रिद्धिमान साहा की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.