सचिन तेंदुलकर का नाम दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों में शामिल है। उन्होंने अपने बल्लेबाजी से अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों की बखिया उधेड़कर रख दी थी। लेकिन आप को यह जानकर हैरानी होगी कि सचिन तेंदुलकर भी एक दिग्गज क्रिकेटर से काफी डरत थे। इस बात का खुलासा क्रिकेटर की मौत के बाद खुद उसके भाई ने किया है। आइए एक नजर डालते हैं इस क्रिकेटर के बारे में…
पहले ही भाई को बता दी थी मौत की खबर

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसने अपनी मौत की खबर भाई को कई साल पहले ही बता दी थी। इस बात का खुलासा क्रिकेटर के भाई ने साल 2012 में बीबीसी को दिए गए एक इंटरव्यू में किया था।
क्रिकेटर के भाई का नाम फ्रांस हैं उसने उस वक्त बताया था कि, ”क्रोनिए ने अपनी मौत एक दशक पहले ही देख ली थी।” इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि क्रोनिए को धर्म और ईश्वर पर गहरा विश्वास हो गया था। इसकी वजह एक कार ऐक्सीडेंट थी। इस हादसे में एक छोटी बच्ची की मौत हो जाती है और क्रोनिए पूरी तरह से बदल जाता है।
जब सच हुई क्रोनिए की भाविष्यवाणी

”क्रोनिए ने अपनी मौत से दशकों पहले कहा थी कि,हम लोग क्रिकेट को लेकर लगातार यात्रा करते रहते हैं। कभी बस में तो कभी विमान में। मुझे लगता है कि मेरी मौत एक प्लेन क्रैश में होगी और मैं सीधे स्वर्ग जाउंगा।”
क्रोनिए की यह भविष्यवाणी साल 2002 में बिल्कुल सही निकली। 1 जून 2012 में द.अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हैंसी क्रोनिए की एक विमान हादसे में दर्दनाक मौत हो जाती है।
फिक्सिंग ने किया करियर तबाह

हैंसी क्रोनिए के करियर को फिक्सिंग ने पूरी तरह से तबाह कर दिया था। यह वाकया साल 1996 का है जब दक्षिण अफ्रीका भारत के दौरे पर आई थी। इस दौरान अफ्रीका टीम पर मैच फिक्स करने का आरोप लगा था। पहले हैंसी क्रोनिए ने इससे इंकार कर दिया था, लेकिन साल 2000 में किंग कमीशन के आगे उन्होंने इस बात को स्वीकारा।
कमीशन को हैंसी ने बताया था कि तीसरे टेस्ट मैच में अगर भारत को हम लोग जीताते तो इसके बदले में 30 हजार डॉलर मिलने वाले थे।
क्रोनिए से डरते थे सचिन

बहुत लोग कहते हैं कि सचिन, शोएब अख्तर से डरते थे लेकिन यह बात गलत है। सचिन तेंदुलक हैंसी क्रोनिए से बेहद खौफ खाते थे। इस बात को सचिन ने कई बार इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कई बार हैंसी ने उन्हें परेशान किया है। सचिन को यह भी समझ में नहीं आता था कि वो क्रोनिए के आगे क्या करें?
द गार्डियन को दिए गए एक इंटरव्यू में सचिन ने कहा था कि, ‘ईमानदारी से कहें तो हैंसी ने सभी गेंदबाजों में सबसे ज्यादा परेशान किया है। द.अफ्रीका से जब भी खेलते हैं तो हैंसी मुझे एलेन डोनल्ड और शॉन पोलक से ज्यादा आउट करते हैं। ऐसा नहीं था कि मैं उनकी गेंदों को समझ नहीं पाता था, लेकिन पता नहीं क्या था कि गेंद सीधे फील्डर के हाथों में जाती थी।’
क्रोनिए ने 53 टेस्ट मैचों में कप्तानी की जिसमें 27 टेस्ट अफ्रीका ने जीते थे। वहीं 11 मैच में हार का सामना करना पड़ा था।वहीं 138 वनडे मुकाबले में 96 मैच में क्रोनिए ने जीत दर्ज की थी। आंकड़ों के लिहाज से अगर क्रोनिए पर फिक्सिंग नहीं लगता तो वो शायद आज दुनिया के महानतम कप्तान होते।
The post सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाला दुनिया का बदनाम कप्तान,जिससे सचिन तेंदुलकर भी खाते थे खौफ appeared first on SportzWiki Hindi.