मॉस्को। रूस ओलम्पिक समिति (आरओसी) के लिए इस बार प्रमुख लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) में रूस की सदस्यता को बहाल करना होगा। आरओसी के अध्यक्ष स्तानिस्लाव पोज्डिनयाकोव ने यह बात कही।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, पोज्डिनयाकोव ने कहा कि निश्चित तौर पर हमारा मुख्य लक्ष्य वर्तमान में अपनी सदस्यता बहाल करना है। अगर हम आईओसी में रूसी सदस्यों की संख्या नहीं बढ़ा सके, तो सदस्यता बहाल करने की कोशिश करेंगे।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के बारे में पोज्डिनयाकोव ने कहा था कि उन्होंने आरओसी की अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों के बारे में चर्चा की। इसमें खेल कूटनीति के साधन के रूप में इसकी गतिविधि, टोक्यो में 2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों और बीजिंग में 2022 में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के लिए रूसी राष्ट्रीय टीम की तैयारी के बारे में चर्चा हुई।
पोज्डिनयाकोव ने 29 मई को आरओसी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। उन्होंने अपने करियर में चार ओलम्पिक स्वर्ण पदक और 10 बार तलवार बाजी में विश्व चैम्पियन रहे हैं।
The post अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक में फिर से रूस को सदस्यता दिलाने में मदद करेगा आरओसी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
