Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बोर्ड से लगाई वार्नर और स्मिथ को टीम में वापस बुलाने की गुहार

ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड में प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा है. ऑस्ट्रेलिया को वन डे सीरीज में 5-0 से हार का सामना करना पड़ा है. इस सीरीज के बाद टीम में एक बार फिर से स्मिथ और वार्नर की मांग उठने लगी है. वही अब महान बल्लेबाज़ इयान चैपल ने भी टीम में स्मिथ और वार्नर की वापसी की मांग की है. उन्होंने कहा कि हमे मानना होगा कि इस टीम को वार्नर और स्मिथ की  जरूरत है.

मुझे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नही थी 

Image result for warner smith

ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए इयान चैपल ने कहा कि

“मुझे पता था कि ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया के काफी कठिन होने वाली है. लेकिन मुझे इस तरह के प्रदर्शन उम्मीद नही थी. मुझे उम्मीद थी थि स्टार्क, कमिंस और हेज़लवुड के न होने की वजह से गेंदबाज़ी संघर्ष करेगी.लेकिन मुझे टीम की बल्लेबाज़ी से इस तरह की उम्मीद नही थी. उनका प्रदर्शन बेहद निराशजनक था.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“मुझे इस बात से कोई भी हैरानी नही होगी कि बैन खत्म होने के बाद ही उन्हें टीम में शामिल कर लिया जाएगा. वो एक अच्छे बल्लेबाज़ हैं. इस बात से कोई भी फर्क नही पड़ता है कि आप कौन सा फ़ॉर्मेट खेल रहे है. वो हमारे सबसे अच्छे बल्लेबाज़ हैं. हम इस तरह काफी ज्यादा ध्यान देना होगा.”

हमे एक संतुलित टीम की जरूरत है 

Image result for warner smith

वही टीम को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“वर्ल्ड कप के दौरान हमे वार्नर और स्मिथ की जरूरत है. हमे स्मिथ की सबसे ज्यादा जरूरत है, वो स्पिन का सबसे अच्छे खिलाड़ी है. उसके आने से हमारा मध्यमक्रम मजबूत होगा. स्मिथ के आने से हम स्पिन के खिलाफ मजबूत हो जाएँगे.”

आगे बोलते हुए उन्होने कहा कि

“हमे वर्ल्ड कप से पहले से एक संतुलित टीम की जरूरत है और हमारे पास संतुलित टीम तक नही है,जो की एक बड़ी समस्या है.” 

 

 

 

The post पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बोर्ड से लगाई वार्नर और स्मिथ को टीम में वापस बुलाने की गुहार appeared first on SportzWiki Hindi.