Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चार भारतीय मंगोलिया मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

नयी दिल्ली

भारत के चार मुक्केबाजों ने आज मंगोलिया के उलनबटेर कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर चार कांस्य पदक पक्के किये जिसमें विश्व और एशियाई चैम्पियनशिप की रजत पदकधारी सोनिया लाठेर (57 किग्रा) भी शामिल हैं। उनके अलावा अंतिम चार में लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), हिमांशु शर्मा (49 किग्रा) और आशीष (64 किग्रा) मौजूद हैं। हालांकि विश्व चैम्पियनिशप की रजत पदकधारी सरजूबाला देवी (51 किग्रा) को क्वार्टरफाइनल चरण में मंगोलिया की मयागमारदुलम नंदीनसेतसेग से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। सोनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थानीय प्रबल दावेदार मयागमार गुंदेगमा को हराकर अंतिम चार में जगह बनायी। वहीं शुरुआती इंडिया ओपन में स्वर्ण पदक जीतने वाली लवलीना ने थाईलैंड की सुचादा पानिच पर 5-0 से जीत दर्ज की। शाम के सत्र में हिमांशु ने पुरूष वर्ग चीनी ताइपे के पो वेई टु को सर्वसम्मति से लिये गये फैसले में पराजित किया। साथ ही आशीष ने कोरिया के किम सोंग युन को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पहले विश्व और एशियाई चैम्पियनशिप पदकधारी शिव थापा (60 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता मंदीप जांगड़ा (69 किग्रा), सलमान शेख (52 किग्रा) और इताश खान (56 किग्रा) ने क्वार्टरफाइनल में स्थान पक्का कर लिया।