Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी ‘ब्लैक’ ड्रेस पर उठे सवालों के बाद भी आगे इसी ड्रेस में खेलती नजर आएंगी सरेना

खेल डेस्क। मां बनने के बाद अपने पहले ग्रैड स्लेम में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सेरेना विलियम्स ने शानदार शुरूआत की है। इसके बाद भी उन्हे अपनी ड्रेस को लेकर उन पर कई सवाल उठे। इन विवादों पर ध्यान न देते हुए सरेना ने आगे भी इसी ड्रेस में खेलती नजर आएगी। यह बात सरेना ने खुद कही है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स अपने खास ;ब्लैक कैटसूट पर उठे सवालों के बावजूद वह फे्रंच ओपन टूर्नामेंट में आगे भी इसी डे्रस के साथ कोर्ट पर उतरेंगी।

रिद्धिमान साहा नहीं होंगे अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा

उल्लेखनीय है कि सरेना के इस ब्लैक ड्रेस पर यह सवाल उठा कि इससे खेल के दौरान कोर्ट में पहने जाने वाले कपड़ों के नियमों की अवहेलना हो रही या नहीं। मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में सेरेना ने इसी परिधान में दिखीं थी। सेरेना ने मां बनने के बाद रोलां गैरां में शानदार वापसी करते हुए चेक गणराज्य की क्रिस्टिना प्लिस्कोवा को हराकर ग्रैंडस्लैम में जीत से वापसी की। उन्होंने क्रिस्टिना को 7-6, 6-4 से शिकस्त देकर 2017 आस्ट्रेलियाई ओपन खिताबी जीत के बाद ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।

प्रदेश के किसानों की स्थिति सुधारने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की शुरूआत

उल्लेखनीय है कि क्रिस्टिना प्लिस्कोवा ने उनकी ड्रेस पर सवाल उठाए थेे और यहा तक कह दिया था किन उन्हे बिना कपड़ों के खेलना चाहिए। प्लिस्कोवा ने सेरेना से मैच गंवाने के बाद कहा था कि, ; मैं सोच रहीं थी क्या यह नियमों के मुताबिक है। मुझे यह भी नहीं पता उनका परिधान किस चीज से बना है। यह नियोप्रिन की तरह दिख रहा था। उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए, या फिर बिना परिधान के खेलना चाहिए।

प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कही ये बड़ी बात!

वहीं प्लिस्कोवा के अलावा ऑस्टे्रलिया की एरिना रोडिओनोवा सहित अन्य खिलाडिय़ों ने सरेना की इस ड्रेस को लेकर सवाल उठाएं थे, हालांकि कई खिलाडिय़ों ने सरेना की इस ड्रेस के समर्थन भी किया था। वहीं खुद सरेना ने अपनी ड्रेस का बचाव करते हुए कहा था कि यह परिधान उनके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि बेटी की जन्म के बाद खून के थक्के जमने से उनकी जिंदगी खतरे में पड़ गई थी और इससे बचाव के लिए यह परिधान जरूरी था।