Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिटनेस टेस्ट में फेल मोहम्मद शमी और संजू सैमसन के लिए आई बुरी खबर, कठोर शब्दों में शास्त्री ने कही ये बात

भारतीय टीम में किसी सीरीज के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर रवि शास्त्री ने एक ऐसा चाबुक चला था जो कई खिलाड़ियों के लिए गले की फांस बनता जा रहा है. बकौल शास्त्री – जो भी खिलाड़ी यो-यो टेस्ट में फेल होगा उसे किसी भी तरह टीम ने रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

 

अभी हाल में ही हुए इस परीक्षण में अफगानिस्तान के साथ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए खिलाड़ियों का परीक्षण किया गया. इस परीक्षण में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फेल हो गए और उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.इसके साथ ही  इंडिया ए टीम के संजू सैमसन को भी यो यो टेस्ट में फेल होने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया.

 

संजू सैमसन और शमी ही नहीं बल्कि भारत के दिग्गज क्रिकेटर भी हुए हैं यो-यो टेस्ट में फेल

 

रवि शास्त्री के मुताबिक हम लोग विचार कर रहे है कि यो यो टेस्ट के बार को 16.1 से बढाकर 16.3 कर दिया जाए जिससे खिलाड़ियों की फिटनेस पर और गहनता से जांच की जा सके.

इस बदलाव के लिए चयन समिती और बोर्ड के बीच बातचीत चालू है, हम विदेशी दौरे और अगले साल होने वाले विश्वकप के पहले इसमें बदलाव लाना चाह रहे है. इस बदलाव के आने से खिलाड़ियों की फिटनेस को और बारीकी से जांचा जा सकेगा.

 

samson yuvi and shami

पिछले साल युवराज सिंह और सुरेश रैना को भी यो यो टेस्ट में फेल हिने के बाद टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गाया था.

रवि शास्त्री ने बताया कि हम लोग फिटनेस को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते है. हम नहीं चाहते की किसी दौरे के बीच में हमें इस समस्या से गुजारना पड़े इसलिए हम इन सभी नियमों को कार्यान्वित कर रहे है.

The post फिटनेस टेस्ट में फेल मोहम्मद शमी और संजू सैमसन के लिए आई बुरी खबर, कठोर शब्दों में शास्त्री ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.