पाकिस्तान सुपर लीग अब पिछले सीज़न के बाद नए सीजन की तैयारी कर रहा है, जिसमें इस बार पाकिस्तान में मुकाबले बहुत कम खेले जाने वाले है। जी हां, पीएसएल जिसकी शुरुआत 2016 में हुई थी और इसका पिछला सीजन इसी साल खेला गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नजम सेठी के अनुसार इस बार इस लीग के मैच पाकिस्तान के अलावा ज्यादातर मुकाबले दूसरे देशों में खेले जायेंगे।

यह वास्तव में समझ में आता है कि अधिकांश मैच वास्तव में देश के भीतर खेले जाते है लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग के मैच अब अगले सीजन में देश में कम और अन्य जगह ज्यादा खेले जायेंगे। साथ ही कहा जा रहा है, कि अफगानिस्तान भी अपने देश में एक टी-20 लीग की योजना बना रही है. जो घरेलू खिलाड़ियों के लिए होगी और इसी कारण इस बार पीएसएल के ज्यादातर मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले जायेंगे। साथ ही इस बार ऐसा माना जा रहा है, कि इस बार इस लीग के ज्यादातर मुकाबले अबू धाबी और शारजाह में खेले जा सकते है।
2009 के आतंकी हमले के बाद खौफ है गद्दाफी स्टेडियम में
2009 में, श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दौरे पर आतंकवादियों ने हमला किया था. इसके बाद से ही पाकिस्तान का दौरा कई टीमों ने काफी हद तक कम कर दिया था। तब से ही लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और राष्ट्रीय स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले काफी कम देखने को मिलते है।

सभी फ्रेंचाइजी के बीच एक बैठक आयोजित की गई जहां खिलाड़ियों को समायोजित करने के लिए गद्दाफी स्टेडियम के भीतर एक होटल बनाने की वार्ता हुई थी।
“सभी फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान सुपर लीग के अधिक मैचों को पाकिस्तान में लाने के प्रयासों में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। यह निर्णय लिया गया कि अगले साल पाकिस्तान में कम से कम आठ मैच होंगे, “पीसीबी ने एक बयान में कहा।
The post तो अगले साल पीएसएल के सिर्फ आठ मैच ही होंगे पाकिस्तान में, बाकी मैचों का यहाँ होगा आयोजन appeared first on SportzWiki Hindi.