Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के मैदान में तीन महीनों बाद शानदार पचासे से वापसी करने के बाद स्टीवन स्मिथ हुए भावुक, कही ये बड़ी बात

विश्व क्रिकेट में मौजूदा दौर के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ के लिए पिछले तीन महीनें किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। विश्व क्रिकेट में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर एक अलग ही प्रभाव छोड़ने वाले स्टीवन स्मिथ हर किसी के चहेते बन बैठे थे लेकिन इनकी एक चूक ने इन्हें रातों रात स्टार खिलाड़ी से क्रिकेट का सबसे बड़ा विलेन बना दिया।

स्टीवन स्मिथ के करियर में बॉल टेंपरिंग कांड का काला धब्बा

स्टीवन स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग कांड में लिप्त पाए गए। एक कप्तान के तौर पर स्मिथ को बॉल टेंपरिंग कांड के लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार माना गया।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटरों की ये काली करतूत सामने आते ही स्मिथ को तत्काल प्रभाव से आईसीसी ने तो एक साल का बैन लगाया वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ पर 12 महीनों का प्रतिबंध लगा दिया।

बॉल टेंपरिंग कांड के बाद मैदान में उतरे स्मिथ की धमाकेदार वापसी

उसी समय से स्टीवन स्मिथ के करियर में काला अध्याय शुरू हो गया। जिसके बाद स्मिथ क्रिकेट के मैदान से दूर रहे लेकिन आखिर तीन महीनों के बाद गुरूवार को स्टीवन स्मिथ ने ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के जरिए क्रिकेट के मैदान में वापसी की और वापसी के साथ ही स्मिथ ने अपने नाम के अनुसार ही शानदार पारी खेली। स्मिथ ने टोरंटो नेशनल्स के लिए खेलते हुए गुरूवार को वेंकुवर नाइट्स के खिलाफ कमबैक मैच में 41 गेंदो में 61 रन की पारी खेली।

लंबे समय के बाद वापसी करना होता है मुश्किल

स्मिथ इस पारी के बाद बहुत ही खुश हैं। स्टीवन स्मिथ ने ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के दौरान हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि

“ये बहुत मुश्किल होता है। अगर मैं ईमानदार हूं, तो मैं अपनी भावनाओं के साथ ऊपर और नीचे गया हूं।  मैं नर्वस नहीं था। मैं तो केवल मिडिल में बल्लेबाजी करने के को पसंद करता हूं। आज शायद पहले से कहीं ज्यादा मैंने ये दिखाया।”

ऑस्ट्रेलियाई टीम की इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मदद नहीं करने का मलाल

प्रतिबंध के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ इंग्लैंड में पांच मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेलने को लेकर स्टीवन स्मिथ ने कहा कि

“लड़को को इंग्लैंड में खेलते हुए देखा। मैं उनके साथ खेल नहीं सका। ये मुझे बहुत चोट पहुंचा रहा है, कि मैं मैच जीतने में उनकी मदद नहीं कर सका।”

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post क्रिकेट के मैदान में तीन महीनों बाद शानदार पचासे से वापसी करने के बाद स्टीवन स्मिथ हुए भावुक, कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.