Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरी बार खिताब पर कब्जा करने को लेकर महेन्द्र सिंह धोनी का बड़ा खुलासा, इस कारण से बनें चैंपियन

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में दो साल के बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब पर कब्जा किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में स्पॉट फिक्सिंग मामले में दो साल के प्रतिबंध को पूरा करने के बाद वापसी कर रही थी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार जीता तीसरी बार खिताब

लेकिन इस टीम के खिलाड़ी में कोई हड़बड़ाहट नहीं दिखी। टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही शांतचित्त रहा और आखिरकार इस टीम की यही खूबी उनकी तीसरी बार खिताबी जीत का कारण बनी। इस टीम की रणनीति में ये साफ था कि जिस तरह से जीत का जश्न मनाया जाए उसी तरह से हार को भी एक आनंद की तरह लो।

फाइनल मैच में सनराईजर्स हैदराबाद को दी थी मात

इसी कारण से फाइनल मुकाबले में समराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मीटिंग ज्यादा देर नहीं चली क्योंकि हर खिलाड़ी को अपने भूमिका के बारे में जानकारी थी। आखिर शेन वॉटसन के शानदार शतक की बदौलत चेन्नई ने सनराईजर्स हैदराबाद को फाइनल में 8 विकेट से हराया।

धोनी का रणनीति पर बड़ा खुलासा, 5 सैंकड की होती थी टीम मीटिंग

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में टीम की रणनीति को लेकर अपनी राय दी और कहा कि “मुझे लगता है कि हम इस बारे में काफी सहज थे कि हम टूर्नामेंट में खुद को कैसे आयोजित करेंगे और सभी की भूमिका और जिम्मेदारियां स्पष्ट थी। इसलिए आपको वास्तव में संबोधित करने की जरूरत नहीं होती है। तो आपको कुछ पता करने की जरूरत भी नहीं होती है।”

“ये कोई मुद्दा नहीं है कि केवल इसलिए कि अगर कोई कप्तान और कोच है तो आपको कुछ कहना होगा। टीम मीटिंग जो होती थी वो तो शायद कभी 5 सैंकड ही चलती थी। फ्लेमिंग की तरह,  जाओ लड़को को ले जाओ और खत्म हो गया।”

हम ज्यादा लंबी नहीं करते थे टीम मीटिंग

धोनी ने आगे कहा कि” मैंने हमेशा महसूस किया है कि ये सीक्रेट में से एक था क्योंकि सीएसके ऐसा करते रहे हैं। हमारे पास मीटिंग की लंबी लिस्ट नहीं होती थी। हमारे पास बहुत ज्यादा बैठक भी नहीं हैं क्योंकि हमने बहुत लंबे समय तक खेला है एक दूसरे के साथ और एक दूसरे के खिलाफ, ऐसे में आप अच्छी तरह से परिस्थितियों को जानते हैं, आपको बिल्कुल पता है कि आपको कैसे संचालित करने की आवश्यकता है। ये कोई रॉकेट विज्ञान नहीं है।”

बल्लेबाजी की मीटिंग में कभी नहीं जाते थे धोनी

धोनी ने कहा कि “हां हमारे पास गेंदबाजों की मीटिंग और बल्लेबाजों की मीटिंग होती है और मैं बल्लेबाजों की मीटिंग में हिस्सा नहीं बनता हूं। कई बार तो ऐसा होता है कि खिलाड़ियों को बस एक बॉक्स में टिक लगाने की जरूरत होती है। और सीएसके में इसका कोई जस्टिफिकेशन नहीं होता है। और गेंदबाजी कोच को भी टीम के मालिकों को जस्टिस करने की जरूरत नहीं होती है।”

गेल की बल्लेबाजी को लेकर हुई थी गेंदबाजों की मीटिंग

हमने गेंदबाजों की मीटिंग की थी जब गेल ने शतक लगाया था। कई बार ऐसा होता है कि ऐसा होने के बाद ही आप इस तरह करते हैं। आप जानते हैं कि फाइनल से पहले कहते हैं, ‘ओह हमने ये किया’ ‘हमने वो किया’, ये हमारे मामले में नहीं है। हम इसे यथासंभव सामान्य रखने की कोशिश करते हैं। कोचिंग स्टाफ या कप्तान के रूप में महत्वपूर्ण क्या है, आपको एक खिलाड़ी को सलाह देनी चाहिए कि वो इसे हासिल कर सकें। अचानक आप कर सकते हैं किसी को मत कहो ठीक है आपको ऑफ स्टंप गेंदबाजी करने की जरूरत है।” 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरी बार खिताब पर कब्जा करने को लेकर महेन्द्र सिंह धोनी का बड़ा खुलासा, इस कारण से बनें चैंपियन appeared first on SportzWiki Hindi.