श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ़्रीकी टीम का ऐलान कर दिया गया है जिसमें प्रमुख तेज गेंदबाज डेल स्टेन को चोट से उबरने के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। साथ ही इस सीरीज होगी एबी डिविलियर्स खेलते हुए नजर नहीं आयेंगे क्योंकि उन्होंने हल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।

स्टेन को भारत के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान एड़ी में चोट लग गयी थी जिसके बाद उन्हें बाहर होना पड़ा था साथ ही ये ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेली गयी विवादित टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। पिछले हफ्ते, दिग्गज ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की जब उन्होंने इंग्लिश काउंटी, हैम्पशायर के लिए एक लिस्ट ए मैच में भाग लिया था। हालाँकि उस मैच में ये बहुत महंगे साबित हुए थे।
15 सदस्यीय टीम में कलाई के स्पिनर, तब्राइज शमसी भी शामिल हैं, जिन्होंने 2016 में एडीलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट खेला और साथ ही शॉन वॉन बर्ग, अनकैप्ड टाइटन्स लेग स्पिनर है जिन्हें इस सीरीज में शामिल किया गया है। इन्हें पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।

इस बीच, नंबर 1 रैंकिंग के टेस्ट गेंदबाज कागीसो रबाडा अपनी पीठ की समस्याओं उबरे है और अब उन्हें टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 7 जुलाई से 14 अगस्त तक यह दौरा रहेगा जिसमें दो टेस्ट मैचों के अलावा पांच वनडे और एकमात्र टी20 मैच भी खेला जाएगा।
BREAKING – SA squad for two Tests in SL: Du Plessis, Amla, Bavuma, de Kock, de Bruyn, Elgar, Klaasen, Maharaj, Markram, Ngidi, Philander, Steyn, Rabada, Shamsi, Shaun von Berg pic.twitter.com/Jsinol6e4s
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 11, 2018
यह है दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, तेम्बा बावुमा, क्विनटन डी कोक (विकेटकीपर), थूनिस डी ब्रुइन, डीन एल्गर, हेनरिक क्लासें, केशव महाराज, एडेन मार्क्रम, लुंगिसानी एंगिड़ी, वेरनॉन फिलेंडर, कागिसो रबाडा, तब्राइज शमसी, डेल स्टेन और शॉन वॉन बर्ग।
The post श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान, इस दिग्गज की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.