Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड से मिली हार के बाद पाकिस्तान के कोच ने कहीं ऐसी बात, खिलाडिय़ों को आनी चाहिए शर्म!

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान का इंग्लैंड में 22 साल बाद टेस्ट श्रृंखला जीतने का सपना टूट गया। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के कोच मिकी आर्थर टीम के इस तरह के प्रदर्शन से निराश है। पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए मिकी आर्थर ने कहा कि उनकी टीम ने 22 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला जीतने का सुनहरा मौका इस बार गवां दिया।

तो इस अभिनेत्री से शादी करने जा रहे है मिथुन चक्रवती के बेटे महाक्षय

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार उन्होंने कहा कि,; मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से दुखी हूं। दूसरे टेस्ट में उसने जरा भी जीत का जज्बा नहीं दिखाया जो मेरे लिए चिंता की बात है। आर्थर ने आगे कहा कि, ; हमने दूसरे टेस्ट में आसानी से घुटने टेक दिए। जब से मैं इस टीम के साथ हूं, यह प्रदर्शन सबसे निराशाजनक हैं।

अवैध तरीके से कर रहे थे भू्रण परीक्षण, दो दलाल गिरफ्तार

उन्होंने कहा ,; हार और जीत खेल का हिस्सा है लेकिन आप कैसे हारते हैं, वह मायने रखता है। यदि यह युवा टीम 2-0 से श्रृंखला जीत लेती तो इसके लिए बहुत अच्छा होता ।

लियोनल मैसी के सर्वाधिक गोल से मात्र चार गोल पिछे ये फुटबॉलर

उन्होंने कहा ,;; लीड्स में दूसरी पारी में टीम दबाव नहीं झेल सकी। इंग्लैंड ने अच्छी गेंदबाजी की। शुरूआती दबाव बनाने के बाद उन्होंने हमें उससे निकलने का मौका ही नहीं दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीत चुका था और उसे श्रृंखला जीतने के लिए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को हराना ही था, लेकिन पाकिस्तान ये कारनामा नहीं कर पाई।