Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अल्टिबॉक्स नॉर्वे शतरंज -आनंद की मेक्सिम पर जोरदार जीत

स्टावेंगर,नॉर्वे
अल्टिबॉक्स नॉर्वे शतरंज मे 7 वे  राउंड मे  भारत के ग्रांड मास्टर विश्वनाथन आनंद के  लिए दूसरे विश्राम के बाद यह दिन बेहद खास रहा और फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव जैसे खिलाड़ी पर जीत ने उन्हे सीधे खिताब की दौड़ के प्रमुख दावेदार में शामिल कर दिया है । और यह बात तब और महत्वपूर्ण बन जाती है जब प्रतियोगिता के अंतिम  सीड है इस मैच में वह बेहद ही सक्रिय नजर आए  बोर्ड के दोनों हिस्सो राजा ओर रानी के तरफ के भाग में वह बेहद अच्छा खेल रहे थे जबकि लाग्रेव अपने कुछ गलत

​ चालों के चयन के चलते अपने एक ​हाथी  के लिए अच्छे खाने नहीं खोज पा रहे थे । खेल आगे और बढ़ा और आनंद एंडगेम को अपने अनुसार स्थिति लाने में कामयाब रहे , हाथी के एंडगेम में लाग्रेव के खराब प्यादो की संरचना नें आनंद के लिए एक शानदार जीत सुनिचित की । मात्र 40 चालों में आई यह जीत आनंद के आत्मविश्वास में और उत्साह का संचार करेगी !!अन्य सभी परिणाम ड्रॉ रहे । और अब देखना होगा की क्या कार्लसन एक बार फिर यह खिताब नहीं जीत पाएंगे या

​राउंड 7 के बाद कार्लसन समेत 3.5 अंको पर खेल रहे ​आनंद , अरोनियन  और वेसली सो में  से कोई खिताब अपने नाम करेगा !