Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पहले दौर में पेरे से भिड़ेंगे मरे

लंदन। हिप इंजरी के कारण काफी समय तक टेनिस जगत से बाहर रहे एंडी मरे अगर पूरी तरह से फिट रहे, तो वह साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में उतरेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मरे अगर इस टूर्नामेंट में खेलने का फैसला लेते हैं तो उनका पहला मैच फ्रांस के बेनोट पेरे के खिलाफ होगा।

मरे

ब्रिटेन के 31 वर्षीय खिलाड़ी मरे ने अब भी विंबलडन में खेलने की पुष्टि नहीं की है। इस टूर्नामेंट का आगाज दो जुलाई से हो रहा है।

महिला वर्ग में ब्रिटेन की खिलाड़ी योहाना कोंटा का सामना नतालिया विख्लयान्तसेवा से होगा। इसके अलावा सात बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स का सामना एरेंक्स्टा रूस से होगा।

मौजूदा विजेता और स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर का सामना सर्बिया के खिलाड़ी दुसान लाजोविक से होगा, वहीं वर्ल्ड नम्बर-1 राफेल नडाल की भिड़ंत इजराइल के दुडी सेला से होगी।

The post तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पहले दौर में पेरे से भिड़ेंगे मरे appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.