Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हसीन ने लगाया एक और सनखनीखेज आरोप, शमी बोले- पागल थोड़ी हूं

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की परेशानी हर दिन बढ़ती ही जा रही है। पत्नी हसीन द्वारा पहले से ही लगाए गए गंभीर आरोपों के कारण वह अपने खेल में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इन सब के चलते शमी पर हसीन ने एक और सनसनीखेज आरोप लगा दिया है, जिसके बाद शमी ने भी उन्हें करारा जवाब दिया।

हसीन ने लगाया सनखनीखेज आरोप
दरअसल, हसीन ने शमी पर दूसरी शादी करने की योजना करने का आरोप लगाया है। हसीन का कहना है कि शमी ईद के बाद दूसरी शादी करने की योजना बना रहे हैं औऱ इसी वजह से वह मुझे तलाक देना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हसीन ने कहा, ''शमी अपने भाई की साली से ईद के पांच दिन बाद शादी करना चाहते हैं और इसी कारण से उन्होंने मुझे पैसे ऑफर किए और तलाक देने की मांग की।''

शमी बोले- मैं पागल थोड़ी हूं
पत्नी द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर शमी ने बिना देर किए जवाब दे दिया है। शमी ने कहा, ''मेरी पहली शादी के कारण मेरी जिंदगी में बहुत सी दिक्कतें आई हैं। आपको क्या लगता है कि मैं पागल हूं जो दूसरी शादी करूंगा। हसीन ने पिछले कुछ महीनों में मेरे ऊपर बहुत से आरोप लगाए हैं और ये नया भी उसी क्रम में शामिल है।'' शमी ने पत्नी के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर वह दूसरी शादी करेंगे भी तो वह हसीन को जरूर बुलाएंगे।

पारिवारिक समस्याओं के कारण खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे
क्रिकेट में शमी का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बहुत खराब रहा है। शमी आईपीएल में भी डेयरडेविल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इस खराब प्रदर्शन के बाद अब मोहम्मद शमी की नजरें इंग्लैंड दौरे पर है, लेकिन उन्होंने अपने पारिविरिक कारणों को लेकर कहा, ''मैं अपने परिवार की समस्याओं के कारण पिछले कुछ महीनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं सक सका, लेकिन मुझे विश्वास है कि इंग्लैंड में चीजें बदलेगी।''