Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चलती ट्रेन में खूबसूरत लड़की पर आ गया भारतीय खिलाड़ी का दिल, कुछ इस अंदाज में किया प्रपोज

अगर आप से भारत के सफलतम क्रिकेट कप्तानों की बात करें तो कपिल देव का नाम प्रमुखता से लेंगे। इसके पीछे की एक वजह भी है। वो यह है कि कपिलदेव ने अपनी ही कप्तानी में भारत को पहली बार साल 1983 में विश्वकप का विजेता बनाया था।

कपिल देव के क्रिकेट से जुड़े तमाम राज आप जरूर जानते होंगे, लेकिन उनकी निजी जिंदगी का एक राज शायद भी जानते होंगे।

कपिल देव की लव स्टोरी क्रिकेट की चर्चित लव स्टोरियों में से एक हैं। इसकी भी एक खास वजह है। आइए जानते हैं कपिल देव की लव स्टोरी के बारे…

चलती ट्रेन में हुआ था कपिल देव को प्यार

आपने बॉलीवुड की तमाम फिल्में देखीं होंगी जिसमें हीरो को चलती ट्रेन में मोहब्बत हो जाती है। दरअसल ये रील लाईफ है। लेकिन कपिलदेव के साथ रिएल लाईफ में भी ऐसा ही हुआ। जिस वजह से कपिल देव की लव स्टोरी किसी भी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। खबरों की माने तो ट्रेन में सफर करने के दौरान कपिल देव को एक लड़की भा गई थी। इसके बाद कपिल देव ने मन में ही उसी लड़की से शादी करने की ठान ली थी।

1980 में दोनों ने की शादी

ट्रेन उस वक्त एक खूबसूरत स्थान से गुजर रही थी। ऐसा कि हर प्रेमी के लिए स्थान और वातावरण अपनी दिल की बात कहने के लिए काफी महत्व रखता है। मौके की नजाकत को भांपते हुए कपिल देव ने उस लड़की से अपनी मन की बात कह दी। लेकिन कपिलदेव का कहने का अंदाज काफी अच्छा था।

उन्होंने कहा कि,क्या आप इस जगह की तस्वीर लेना चाहोंगी,जिसे हम अपने बच्चों को दिखा सके। काफी शर्माने के बाद आखिर कपिलदेव की दिल की ख्वाहिश पूरी हो गई और उस लड़की ने हां कर दिया। साल 1980 में कपिल देव और वो शादी के बंधन में बंध गए। कपिल देव की पत्नी का नाम रोमी है।

जब चैन की वजह से मुसीबत में पड़ गए थे कपिल

कपिल देव को अंधविश्वास पर भी यकीन था। खबरों की माने तो कपिल देव पहले पैड लेफ्ट पैर में पहनते थे और राइट पैर को मैदान पर पहले रखते थे। लेकिन इन्हीं अंधविश्वास की वजह से कपिल देव कई बार मुश्किल में फंस चुके हैं।

कपिलदेव अपने गले में भगवान शिव की एक चैन पहनते थे। मैच के दौरान चेन बल्ले से टकरा गई। इसके बाद गेंदबाज ने अंपायर से आउट की अपील की लेकिन अंपायर ने इस वाकया को पहले ही देख लिया था और उन्हें नॉट आउट करार दिया। हालांकि इसी के बाद कपिल देव ने हाथ से कड़ा और चैन उतार दिया था।

The post चलती ट्रेन में खूबसूरत लड़की पर आ गया भारतीय खिलाड़ी का दिल, कुछ इस अंदाज में किया प्रपोज appeared first on SportzWiki Hindi.