खेल डेस्क। न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सुजी बेट्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में 124 रन की शतकीय पारी खेल अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इस पारी के माध्यम से वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई है। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड की सी एडवड्र्स को पीछे छोड़ा। जिनके नाम टी-20 क्रिकेट में 2605 दर्ज हैं।
ब्राजील के लिए अच्छी खबर, स्टार खिलाड़ी नेमार फिट घोषित
सुजी बेट्स ने अपनी शतकीय पारी की सहायता से रविवार को अपने टी-20 करियर में 2639 रन बना पूरे कर लिए हैं। वैसे ये महिला और पुरुष दोनों ही वर्ग में एक खिलाड़ी द्वारा टी-20 क्रिकेट में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। पुरुष टी-20 क्रिकेट में में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (2271) के नाम दर्ज है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेकहम के अनुसार, इन दो टीमों के बीच होगा विश्व कप फाइनल
रविवार को खेले गए मैच में सुजी बेट्स की 124 रन की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने 216 रन का विश्व रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड टीम ने इसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ मुम्बई में बनाए गए चार विकेट पर 209 रन के विश्व रिकॉड को तोड़ा। हालांकि न्यूजीलैंड के इस विश्व रिकॉर्ड को साढ़े चार घंटे बार ही इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट पर 252 रन बनाकर तोड़ दिया।
फीफा विश्व कप: सुआरेज ने 100वें मैच को बनाया यादगार, हासिल की ये उपलब्धि
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मैच में 66 रन से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के 216 रन के स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर केवल 150 रन ही बना सकी। इस मैच में सुजी बेट्स ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 78 गेंदों का सामना किया। जिसमें उन्होंने 16 चौके और तीन छक्के लगाए। उसकी ओर से डिवाइन ने भी 73 रन का योगदान दिया।दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान डेन वान नीकेर्क ने 44 गेंदों पर 58 रन की तेजतर्रार पारी खेली।