Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी की पत्नी साक्षी को चाहिए पिस्टल, बोली- मुझे खतरा है

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने हाथियार के लाइसेंस की मांग की। उनका कहना है कि ज्यादातर वो घर पर अकेली होती हैं, घर के कामों के लिए उन्हें ईधर-उधर भी जाना पड़ता है और ऐसे में उनकी जान को खतरा रहता है, जिसके लिए साक्षी ने पिस्टल या फिर 0.32 रिवॉल्वर के लिए आवेदन किया।

साक्षी ने लाइसेंस के लिए मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया था। जिसे अरगोड़ा थाना भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच की और पाया कि उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इसके बाद उनकी फाइल डीएसपी ऑफिस भेज दी गई। बता दें कि साक्षी के आवेदन की फाइल हटिया डीएसपी होते हुए सिटी एसपी के ऑफिस से आगे बढ़ चुकी है। अब यह फाइल जल्द ही एसएसपी के कार्यालय और फिर रांची के जिलाधिकारी के पास पहुंचेगा।

धोनी इस समय रांची में अपने फाॅर्महाउस में रह रहे हैं। यह आवास कई एकड़ में फैला है। धोनी का यह नया आवास शहर से थोड़ी दूरी पर है। वैसे इस आवास में अत्याधुनिक हथियारों से लैस 7 गार्ड्स तैनात हैं। धोनी या फिर उनकी पत्नी साक्षी जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो स्थानीय थाने को इसकी जानकारी दे दी जाती है और तुरंत तमाम सुरक्षा मुहैया की जाती है।

9 साल पहले धोनी ने खरीदी थी पिस्टल
आपको बता दें कि धोनी को निशानेबाजी का काफी शौंक है, जिसके लिए उन्होंने 9 साल पहला लाइसेंसी पिस्टल खरीदी थी। उस वक्त धोनी को लाइसेंस के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। 2008 में धोनी से किसी अज्ञात बदमाश ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में डोरंडा थाने में FIR भी दर्ज कराया गया था।