हरभजन सिंह का इनदिनों एक टॉक शो आ रहा है. जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में है. इस शो में चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी आ चुके है और अब इस शो में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने शिरकत की है.
हरभजन सिंह और मुरली विजय ने इस शो में जमकर हंसी मजाक किया. इस बीच हरभजन सिंह ने मुरली विजय से कई रोचक सवाल पूछे जिसका जवाब मुरली विजय ने बहुत मजेदार अंदाज में दिया.
भरत अरुण ने पकड़ लिया था सिगरेट पीते हुए

कोच भरत अरुण को लेकर पूछे गये सवाल में मुरली विजय ने कहा, “हाँ, मुझे भरत अरुण के मार्गदर्शन से बहुत फायदा हुआ, उन्होंने ही मेरी प्रतिभा सबसे पहले पहचानी थी.
लेकिन उनके साथ मेरी एक मुलाकात बहुत ही दिलचस्प रही थी, क्योंकि मैं जब कॉलेज में था. तब मुझे सिगरेट पीने की आदत थी और एक दिन भरत अरुण जब मार्किट में अपनी बाइक से जा रहे थे, तो उन्होंने मुझे सिगरेट पीते हुए देख लिया था.
इसके बाद मुझे डर लगा, कि मैं इस बार भी तमिलनाडु के लिए रणजी क्रिकेट नहीं खेल पाउँगा, क्योंकि मै उससे पहले साल भी अपने लम्बे बाल की वजह से नहीं खेल पाया था. हालाँकि, बाद में जब मैं दुसरे प्रेक्टिस के लिए गया, तो भरत अरुण मुझे देख हंस रहे थे और उन्होंने मुझसे कहा, कि अपने गेम पर ध्यान लगाओं. इसके बाद उन्होंने मेरी काफी मदद की. वह मुझे केम्पास क्लब में ले गये और मैंने वहां से क्रिकेट खेला.”
भारतीय टीम में खेलना उम्मीदों से बढ़कर

मुरली विजय ने आगे अपने बयान में कहा, “मैंने अपने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू से एक साल पहले ही अंडर-19 क्रिकेट खेला था. मुझे इतनी जल्दी मौका मिलने की उम्मीद नहीं थी. वैसे मैंने अपना ड्रीम तमिलनाडु से खेलने का बनाया था. मेरे लिए वही एक बहुत बड़ा सपना था और जब भारतीय टीम में जगह मिली तो वह मेरी उम्मीदों से बढ़कर था.”
सीनियर खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा

दो एरा में क्रिकेट खेलने के सवाल पर मुरली विजय ने कहा, “जब मैं नया-नया टीम में आया तो मैंने सचिन तेंदुलकर को देखा, सहवाग, गांगुली को देखा और हरभजन को देखा था, सभी ने मेरे साथ काफी अच्छा व्यवहार किया. मुझे उस समय अपनी क्रिकेट का काफी मजा आया, लेकिन अब अलग तरीके के लोग ड्रेसिंग रूम में है. सभी डिजिटल दुनिया पर विश्वास करते है. मुझे जो अपने सीनियर खिलाड़ियों से सिखने को मिला. मैं उसे अब अपने जूनियर खिलाड़ियों को बताना चाहता हूं.”
The post भारत के इस स्टार खिलाड़ी को कोच ने पकड़ा सिगरेट पीते हुए appeared first on SportzWiki Hindi.