Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लेडी तेंदुलकर मिताली राज ने हासिल की एक और खास उपलब्धि, भज्जी भी हुए मिताली के मुरिद

भारतीय क्रिकेटरों के चर्चे इन दिनों विश्व क्रिकेट पर सिर चढ़कर बोल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में पुरूष क्रिकेटर हो या महिला क्रिकेटर हर कोई अपना कमाल दिखा रहा है। वैसे अक्सर ही पुरूष क्रिकेटरों के रिकॉर्ड की बात की जाती है, लेकिन भारतीय क्रिकेट की लेडी तेंदुलकर मिताली राज ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया।

मिताली राज ने हासिल की एक और उपलब्धि, टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 2000 रन

जी हां भारतीय महिला क्रिकेट की महान खिलाड़ी मिताली राज ने गुरूवार को मलेशिया में खेली जा रही महिला क्रिकेट एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

मिताली राज ने श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ अपनी 23 रनों की पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में 2000 रनों के आंकड़े को छूआ।

मिताली राज बनी भारतीय महिला क्रिकेट की ओर से 2 हजार रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी

भारतीय महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 क्रिकेट में 2 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई है।

मिताली राज ने ये उपलब्धि हासिल करने के साथ ही अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 75 मैचों में अपने रनों की संख्या को 2015 रन तक पहुंचा दिया है।

हरभजन सिंह ने मिताली राज को उपलब्धि के लिए दी बधाई

मिताली राज की इस बड़ी और खास उपलब्धि के बाद उन्हें क्रिकेट जगत के चारों और से खूब तारीफ मिल रही है। मिताली को हर कोई शुभकामनाएं दे रहा है। इन्हीं में से भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी मिताली राज को बधाई दी है।

हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “टी-20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर मिताली तुम्हें बधाई हो, तुम पर गर्व है।” 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लेडी तेंदुलकर मिताली राज ने हासिल की एक और खास उपलब्धि, भज्जी भी हुए मिताली के मुरिद appeared first on SportzWiki Hindi.