Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आयरलैंड का पसंदीदा खेल क्रिकेट नही बल्कि कुछ और है फिर भी निकले है कई दिग्गज खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड के दौरे पर है. जहां दो टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया. भारत ने आयरलैंड को 76 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरा मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा. टीम इंडिया ने इससे पहले 2009 में इंग्लैंड में आयोजित टी20 विश्व कप के दौरान आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबला खेला था जिसमें उसे 8 विकेट से जीत मिली थी.

आयरलैंड की क्रिकेट टीम अभी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नई टीम है. वहीं आयरलैंड का पसंदीदा खेल क्रिकेट नही है बल्कि कुछ और ही है. आयरलैंड में लोग क्रिकेट के दीवाने नही बल्कि किसी और खेल के हैं.

ये खेल आयरलैंड का पसंदीदा खेल 

आयरलैंड में लोगों का सबसे पसंदीदा खेल फुटबॉल और हर्लिंग है. आयरलैंड में 1792 में पहली बार क्रिकेट खेला गया था. जबकि उसके पड़ोसी देश इंग्लैंड ने करीब 250 साल पहले ही क्रिकेट खेलने की शुरुआत कर दी थी. आयरलैंड को इसी साल आईसीसी ने टेस्ट टीम का दर्जा दिया है. जिसके बाद उसने पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला.

आयरलैंड के खिलाड़ी इंग्लैंड से भी खेलते 

आयरलैंड के बड़े नाम के क्रिकेट खिलाड़ी ज्यादातर इंग्लैंड में होने वाली काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए नज़र आते हैं. जबकि इसके अलावा कुछ खिलाड़ी तो इंग्लैंड टीम में ही खेलते हैं. एड जोएस का नाम आयरलैंड के दिग्गज क्रिकेटर्स में शामिल है. मगर वह 2006 में इंग्लैंड की एशेज़ टीम में भी शामिल रह चुके हैं. वहीं इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के मौजूदा कप्तान इयोन मोर्गन आयरलैंड के ही हैं.

आयरलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी यादगार जीत इंग्लैंड के खिलाफ 2011 के वर्ल्ड कप में दर्ज की थी. बेंगलूरू में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 327 रन बनाए थे. जिसके जवाब में उतरी में आयरलैंड टीम ने 49.1 ओवर में 329 रन बनाकर एक विकेट से हासिल की थी.

The post आयरलैंड का पसंदीदा खेल क्रिकेट नही बल्कि कुछ और है फिर भी निकले है कई दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.