Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेंदबाजी कोच ने सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर दिया ये बड़ा बयान...

इंटरनेट डेस्क। भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का अंडर-19 में चयन हो चुकाहै। आपकों बता दें की अर्जुन के चयन ने एकबारगी सबका ध्यान अपनी और खींचा था जिसके कई कारण थे, फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान से पहले अंडर 19 को नए गेंदबाजी कोच भी मिल चुके है।

पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का ICC वनडे रैंकिंग में हुआ ये बुरा हाल

आपकों बता दें की सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुकर का चयन अंडर 19 टीम में हुआ है और ये टीम जल्द ही श्रीलंका में खेलने जाएगी। भारतीय अंडर-19 टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी उससे पहले सबकी निगाहे अर्जुन तेंदुलकर पर होगी।

अंडर 19 के नए गेंदबाजी कोच सनथ कुमार से जब अर्जुन को लेकर पूछा गया की आपका बर्ताव उनके साथ कैसा होगा तो उन्होंने कहा की अर्जुन भी उनके लिए सभी खिलाड़ियों की तरह है और उनके साथ वैसा ही व्यवहार होगा जैसा अन्य खिलाड़ियों के साथ किया जाएगा।

गौरतलब है की पारस म्हाम्ब्रे के इंग्लैंड में भारत ए टीम के साथ होने के कारण सनथ को अंडर-19 टीम के गेंदबाजी कोच का जिम्मा सौंपा गया है और श्रीलंका दौरे पर सनथ ही अंडर 19 टीम के साथ गेंदबाजी कोच का जिम्मा संभालेंगे।

सनथ कुमार ने कहा की मेरे लिए अर्जुन भी उन अन्य बच्चों से भिन्न नहीं है। मेरा काम उन सभी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना है। श्रीलंका दौरे से पहले ट्रेनिंग शिविर एक जुलाई से एनसीए बेंगलुरू में शुरू होंगे।

इंग्लैंड दौरे की इस तरह तैयारी कर रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान धोनी

गौरतलब है की अर्जुन के कूच बेहार ट्राफी राष्ट्रीय अंडर -19 के पांच मैचों में 18 विकेट हैं और वह सत्र में विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में 43 वें स्थान पर हैं।

इस टीम को फुटबॉल विश्व चैम्पियन के रूप में देखना चाहते हैं युवराज