Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिर इस बल्लेबाज को धोनी की तरह फिनिशर बनने की उम्मीद

खेल डेस्क। 2018 का आईपीएल सीजन पूर्ण रूप से सपन्न हो गया है लेकिन इस शानदार लीग में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर केएल राहुल ने इस लीग में शानदार प्रदर्शन किया है इस लीग में राहुल ने 13 मैचों में 659 रन बनाये है। राहुल को भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के तरह एक बेहतर फिनिशर बनने की उम्मीद है।

राहुल ने एक बयान में कहा है कि "मैंने हमेशा विश्वास किया है कि क्रिकेट को स्थिति के अनुसार खेलना है। खासकर टी -20 प्रारूप में जहां हर गेंद एक घटना होती है। गेम हर गेंद के साथ बदलता है और हर खिलाडी को टीम की जरूरतों के मुताबिक अपने खेल को समायोजित करने की जरूरत होती है। चाहे वह एकल, चार या छः हो। पिछले 2-3 सालों में मैंने जो भी क्रिकेट खेला था, मैंने इस आईपीएल (2018) में उस अनुभव का इस्तेमाल किया और स्पष्ट दिमाग से खेला"

उन्होंने आगे कहा कि "कभी-कभी दिमाग शांत होने पर सबसे अच्छा प्रदर्शन होता है। आईपीएल में भी मैंने यही किया। मेरा ध्यान था कि टीम के लिए खेल खत्म करने वाला व्यक्ति होना चाहिए। एक खिलाड़ी के रूप में, आप ऐसी स्थितियों का सामना करना चाहते हैं जहां आप टीम के लिए कार्य पूरा करने में सक्षम हैं। और ऐसी स्थितियां विश्वकप सेमीफाइनल या फाइनल में भी आ सकती हैं। इसलिए, इस आईपीएल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मानसिक रूप से मेरे खेल में भी मदद की। "