Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व क्रिकेट के ये पांच दिग्गज बल्लेबाज जो अपने पूरे वनडे करियर में नहीं लगा सके एक भी छक्का

आज वर्तमान दौर में टी-20 क्रिकेट तेजी के साथ बढ़ रहा है। जब से टी-20 क्रिकेट अस्तित्व में आया है तब से छक्के लगाना बहुत ही आसान हो चला है। टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाज की बात ही नहीं बल्कि गेंदबाजी भी आसानी से छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं।

ये पांच बल्लेबाज जो कभी नहीं लगा सके छक्का

मौजूदा समय में कई ऐसे खतरनाक बल्लेबाज हैं जो छक्कों की तो झड़ी सी लगा देते हैं। क्रिस गेल या एबी डीविलियर्स या रोहित शर्मा ये बल्लेबाज जब छक्कों की शुरूआत करते हैं तो एक पारी में ही कई छक्के लगा जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कई बल्लेबाज तो ऐसे हैं जो अपने पूरे करियर में एक अदद छक्का तक नहीं लगा सके।

जी हां विश्वक्रिकेट के आपको आज हम पांच ऐसे बल्लेबाजों से रूबरू करवाते हैं जो अपने पूरे वनडे करियर के दौरान एक छक्का तक नहीं लगा सके।

कैलम फर्गुसन(ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक रहे कैलम फर्गुसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 30 वनडे मैचों में प्रतिनिधित्व किया। कैलम फर्गुसन ने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने वनडे करियर का आगाज किया। कैलम ने इस दौरान खेली 25 पारियों में 41.43 की औसत से 663 रन बनाए, लेकिन इस दौरान एक भी छक्का नहीं लगा सके।

मनोज प्रभाकर(भारत)

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रहे मनोज प्रभाकर का कद उनके समय में बड़ा महत्वपूर्ण था। मनोज प्रभाकर एक गेंदबाज होने के साथ ही उपयोगी बल्लेबाज भी थे। लेकिन भारतीय टीम के लिए 130 वनडे मैचों में 98 पारियों में 24.12 की औसत से 1858 रन बनाए लेकिन एक भी छक्का नहीं लगा सके।

ज्योफ बायकॉट(इंग्लैंड)

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रहे ज्योफ बायकॉट टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है। साथ ही ज्योफ बायकॉट ने इंग्लैंड के लिए 36 वनडे मैच भी खेले हैं। इनमें 34 पारियों में उन्होंने 1082 रन बनाए लेकिन अपने पूरे वनडे करियर के दौरान एक छक्का तक नहीं लगा सके।

डियोन इब्राहिम(जिम्बाब्वे)

डियोन इब्राहिम जिम्बाब्वे के एक मंझे हुए बल्लेबाज के तौर पर माने जाते थे। जिम्बाब्वे के लिए 82 वनडे मैचों में प्रतिनिधित्व करने वाले डियोन इब्राहिम बड़ी शॉट्स लगाने के लिए कभी नहीं जाने गए हैं। इसी कारण से वो अपने वनडे करियर की 76 पारियों में 1443 रन बनाए लेकिन एक छक्का तक नहीं लगा सके।

थिलन समरवीरा(श्रीलंका)

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका की टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे थिलन समरवीरा का खास नाम रहा है। थिलन समरवीरा ने श्रीलंका के लिए वनडे क्रिकेट में भी प्रतिनिधित्व किया। वनडे क्रिकेट के 53 मैच खेले इसकी 42 पारियों में थिलन समरवीरा ने 862 रन बनाए लेकिन इस दौरान एक छक्के के लिए जूझते रहे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post विश्व क्रिकेट के ये पांच दिग्गज बल्लेबाज जो अपने पूरे वनडे करियर में नहीं लगा सके एक भी छक्का appeared first on SportzWiki Hindi.