वर्तमान में क्रिकेट प्रशंसक टी-20 क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद करते है और अब यही बात अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी के एक सर्वे में भी साबित हो चुकी है. आपकों बता दें, की हाल में ही आईसीसी ने एक सर्वे कराया है. जिसमे लोगो ने टी-20 क्रिकेट को सबसे ज्यादा लोकप्रिय बताया है.
टी-20 क्रिकेट को 92 प्रतिशत लोग करते है पसंद

आईसीसी ने यह सर्वे 16 से 69 वर्ष की आयु के बीच किया. जिसमे 61 प्रतिशत पुरुष और 39 प्रतिशत महिलाएं शामिल हुई है. क्रिकेट प्रशंसक 70 प्रतिशत टेस्ट क्रिकेट को पसंद करते है. वही 88 प्रतिशत लोग वनडे क्रिकेट को पसंद करते है. टी-20 क्रिकेट को लोग सबसे ज्यादा 92 प्रतिशत पसंद करते है.
सबसे ज्यादा 98 पाकिस्तान पाकिस्तान में लोकप्रिय है टी-20 क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद इंग्लैंड में किया जाता है. इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट को 86 प्रतिशत लोग पसंद करते है. वही वनडे क्रिकेट को सबसे ज्यादा साउथ अफ्रीका में पसंद किया जाता है. साउथ अफ्रीका में 91 प्रतिशत लोग वनडे क्रिकेट को पसंद करते है. वही टी-20 क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद पाकिस्तान में किया जाता है. पाकिस्तान में 98 प्रतिशत लोग टी-20 क्रिकेट को पसंद करते है.
आईसीसी के टूर्नामेंट में 95 लोग रखते है दिलचस्पी

आपकों बता दें, आईसीसी टूर्नामेंट में भी लोगो की दिलचस्पी काफी रहती है और यही बात इस सर्वे में भी साबित हुई है. आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 95 प्रतिशत लोग दिलचस्पी रखते है. आईसीसी टूर्नामेंट में वनडे विश्व कप, टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है.
प्रेरित हुए है हम अपने सर्वे से

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने अपने एक बयान में कहा, “हमने क्रिकेट के खेल का पहली बार ऐसा सर्वे कराया है. हमने इसमें 16 से 69 वर्ष के आयु के लोगो को रखा. इस सर्वे में करीब एक अरब से ज्यादा लोगो ने हिस्सा लिया है और उनकी औसत उम्र 34 साल रही है. हमारा यह रिसर्च कामयाब रहा है और हम इस सर्वे से खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हुए है.”
The post क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की लोकप्रियता का हुआ सर्वे, इस फॉर्मेट को बताया लोगो ने सबसे ज्यादा लोकप्रिय appeared first on SportzWiki Hindi.