क्रिकेट हो या बॉलीवुड सभी को करियर की समाप्ति के बाद राजनीती में जाने का खुमार चढ़ जाता है. ऐसे बहुत से दिग्गज हैं जो अपने करियर की समाप्ति के बाद राजनीती में जाने की तैयारी कर रहे हैं. इसमें ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और सौरव गांगुली का नाम सामने आ रहा है.
कपिल देव ने अमित शाह से की मुलाकात

इसी के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव से मुलाकात की थी. ‘संपर्क फॉर समर्थन’ के तहत अमित शाह की कपिल देव से मुलाकात के बाद ये अटकलें तेज हो गई हैं, कि कपिल देव बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. ऐसा नहीं है कि बीजेपी ने पहली बार कपिल देव से मुलाकात की हो, इसके पहले 2014 में आम चुनावों के दौरान भी बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने कपिल से संपर्क किया था, लेकिन कपिल देव ने राजनीति में आने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी और ये ऑफर ठुकरा दिया था.
ऑफर नहीं ठुकराएंगे कपिल

वहीं अब बीजेपी नेताओं का कहना है कि ऐसी उम्मीद है, राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति की ओर से नामांकित होने के गैरराजनीतिक ऑफर को कपिल देव नहीं ठुकराएंगे. अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए राष्ट्रपति की ओर से कपिल देव को नामांकित किया जा सकता है. बता दें कि नामांकित कोटे में कुल 12 सीटों में से 7 अभी खाली हैं.
नहीं आ रहा हूँ राजनीति में

वहीं अमित शाह से मुलाकात के बाद कपिल देव ने कहा था कि इस मुलाकात के दौरान मोदी सरकार के चार सालों पर चर्चा हुई है. मेरा राजनीति में आने का इरादा नहीं है.
कपिल देव ने कहा था, “अमित शाह अपनी सरकार की योजनाओं को बताने के लिए आए थे, न ही किसी तरीके के समर्थन की बात की है और न चुनाव लड़ने के बारे में कोई बात हुई है. मैं फिलहाल राजनीति में नहीं आ रहा हूं.”
सौरव गांगुली भी हो सकते हैं शामिल

वहीं एक और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के बीजेपी में शामिल होने की ख़बरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. ये कहा जा रहा था कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए गांगुली को पार्टी में शामिल करने जा रही है. एक पोस्ट में यहां तक कहा गया था कि उन्होंने बीजेपी का दामन थाम भी लिया है.
The post बीजेपी में शामिल हो सकते है कपिलदेव, अमित शाह से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकले appeared first on SportzWiki Hindi.