अफगानिस्तान के साथ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच और इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में जिन भारतीय खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है,अब उन्हें यो-यो टेस्ट से गुजरना होगा। इस बात की जानकारी ‘मिरर’ की एक रिपोर्ट में दी गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि टेस्ट टीम में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी शनिवार को अपना परीक्षण कराएंगे। वहीं आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी 15 जून को परीक्षण से गुजरेंगे।
टेस्ट में फेल खिलाड़ी होंगे टीम से बाहर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि तय पैरामीटर हासिल करने में असफल खिलाड़ी को टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। बता दें कि मौजूदा समय में खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए यो-यो टेस्ट अनिवार्य हो गया है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल में खेलने के लिए खिलाड़ियों को इस टेस्ट को पार करना अनिवार्य है।
पिछले साल अनिवार्य हुआ था यो-यो टेस्ट

बता दें कि यो-यो टेस्ट पिछले साल भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे के दौरान किया गया था। उस समय रविशास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच बने थे। खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट अनिवार्य करने के बाद युवराज सिंह और सुरेश रैना इस टेस्ट को पास करने में असफल रहे हैं। जिस वजह से दोनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा गया था।
हालांकि बाद में रैना कठिन मेहनत के दम पर टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं और द.अफ्रीका में हुए टी-20 सीरीज में वो भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। यो-यो टेस्ट नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरू में किया जाता है।
बाद में युवराज सिंह ने भी टेस्ट पास कर लिया था, लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई थी। इसके पीछे बताया जा रहा है कि उन्होंने केवल एक टी रणजी मैच खेला था और कुछ खास रन नहीं बनाए थे।
14 जून से शुरू होगा भारतीय अभियान

भारत अफगानिस्तान के बीच एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच का आयोजन 14 जून से 18 जून तक बेंगलूरू के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम बेंगलूरू में होगा। इसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर होगी।
भारतीय टीम 27 और 29 जून को आयरलैंड के साथ 2 टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी। इसके बाद 3 जुलाई से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होगा।
The post अफगानिस्तान टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों पर मंडराया चयन के बाद भी बाहर होने का खतरा, कल होगा फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.