Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विवादों के बीच श्रीलंका को मिली मजबूत बढ़त

ग्रास आइलेट। कप्तान दिनेश चंदीमल पर लगे गेंद से छेड़छाड़ के आरोप के बीच श्रीलंका ने मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन 287 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।

FIFA WORLD CUP 2018: स्विटजरलैंड ने ब्राजील को 1-1 ड्रा पर रोका

विवाद में फंसने के बावजूद श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल ने कुसाल मेंडिस के साथ पांचवें विकेट के लिए 117 रन की भागीदारी की। इससे मेहमान श्रीलंकाई टीम ने चार विकेट पर 48 रन की खराब शुरुआत से उबरकर चौथे दिन आठ विकेट पर 334 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है। इससे श्रीलंका ने वेस्टइंडीज पर 287 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

पहले टेस्ट में राशिद के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

चांदीमल (39) अपना अर्धशतक बनाने से पहले ही आउट हो गए, लेकिन मेंडिस ने टीम की तरफ से सर्वाधिक 87 रन बनाए। इसके बाद निरोशन डिकवेला ने 62 और रोशन डिसिल्वा ने 48 रन की उपयोगी पारियां खेल मैच में श्रीलंका की वापसी करवाई।

चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अकिला धनंजय 16 और सुरंगा लकमल 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। वेस्टइंडीज की ओर से एक फिर से शैनोन गैब्रियल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 57 रन देकर छह विकेट हासिल किए। गैब्रियल इस मैच में अभी तक 116 रन देकर 11 विकेट झटक चुके हैं, जो विंडीज टीम की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। केमार रोच ने 75 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

नडाल को पछाड़ फिर से नम्बर एक बने रोजर फेडरर

इससे पहले श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगने के कारण तीसरे दिन मेहमान टीम मैदान पर देरी से उतरी थी। इस कारण खेल दो घंटे देरी से शुरू हुआ था। इससे वेस्टइंडीज टीम को पेनल्टी स्वरूप पांच रन दिए।गौरतलब है कि आईसीसी ने ही चांदीमल पर गेंद की शक्ल बिगाडऩे यानि गेंद से छेडख़ानी करने के आरोप लगाए हैं।