Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियोः रोहित शर्मा ने खुलासा किया उस शख्स का नाम, जिसने बनाया अंजिक्य रहाणे को स्टार

आईपीएल के बाद भारतीय टीम का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। 14-18 जून के बीच बेंगलूरू के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अपना पहला ऐतिहासिक टूर्नामेंट खेलेगी। भारतीय टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथ में होगी। कप्तान कोहली गर्दन की चोट की वजह से इस मैच से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अजिंक्य रहाणे के साथ वॉट द डक शो में नजर आए। यहां पर रोहित शर्मा ने राहणे की लाईफ से जुड़े कई राज खोले।

राहुल द्रविड़ ने बदल दी जिंदगी

इस शो के दौरान अजिंक्य रहाणे के दोस्तों ने लाईफ के टर्निंग प्वाइंट के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि पहले रहाणे को पार्टी करने का काफी शौक था और डांस भी बेहद करते थे। लेकिन राहुल द्रविड़ से हुई एक मुलाकात ने रहाणे की लाईफ को बदलकर रख दिया। जब एंकर ने रोहित शर्मा से इस विषय में बात की तो उन्होंने ने भी अपनी सहमति दी। इस दौरान रोहित शर्मा ने कहा,

”ये बिल्कुल सच है कि राहुल द्रविड़ जैसे बड़े खिलाड़ी का प्रभाव अजिंक्य रहाणे पर पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए रहाणे और द्रविड़ ओपनिंग कर चुके हैं। रहाणे को इस दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। मेरे हिसाब से यह रहाणे का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट्स था।”

द्रविड़ से काफी कुछ सीखने को मिला

इस बात को रहाणे भी स्वीकारते हैं कि आईपीएल के दौरान द्रविड़ से काफी कुछ सीखने को मिला। रहाणे शेन वॉर्न और द्रविड़ दोनों की कप्तानी में आईपीएल खेल चुके हैं। रहाणे ने शो के दौरान बताया कि जब वो द्रविड़ को नेट में प्रॉक्टिस करते हुए देखते थे तो उससे काफी कुछ सीखने को मिलता है। रहाणे को यह पता था कि द्रविड़ और उनका बैटिंग स्टाइल काफी मिलता-जुलता है। बता दें कि दोनों खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

यहां देखें वीडियोः

दलीप ट्रॉफी में हुई थी पहली मुलाकात

अजिंक्य रहाणे की द्रविड़ से मुलाकात पहली बार दलीप ट्रॉफी के दौरान हुई थी। इस दौरान भी रहाणे ने द्रविड़ से काफी कुछ सीखा। उस वक्त का जिक्र करते हुए रहाणे ने कहा कि,

”लोग आज हमारी तुलना राहुल द्रविड़ से करते हैं यह मेरे लिे गर्व की बात है। हालांकि इतने बड़े खिलाड़ी के जगह जब लोग आप को देखने लगते हैं तो यह काफी चैलेंजिंग हो जाता है। अगर अपने करियर में हम द्रविड़ के आस-पास भी पहुंच गए तो अपने नाम को खुदकिस्मत समझूंगा।”

The post वीडियोः रोहित शर्मा ने खुलासा किया उस शख्स का नाम, जिसने बनाया अंजिक्य रहाणे को स्टार appeared first on SportzWiki Hindi.