Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा : गिलक्रिस्ट

लंदन, 13 जून; हाल ही में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद आस्ट्रेलिया ने काफी कुछ देखा। बीते दिनों जो हुआ उससे पूरा देश एक तरह से हैरान था, लेकिन पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि एक बार जब क्रिकेट दोबारा से शुरू होगी तो सब कुछ पहले जैसा सामान्य हो जाएगा। उस विवाद के बाद आस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को पहली बार मैदान पर उतरेगी। वह यहां द ओवल पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी।

बीबीसी ने गिलक्रिस्ट के हवाले से लिखा है, “वो विश्वास जो खो चुका है, उसे दोबारा पाने के प्रयास में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज पहला कदम है। इसमें कोई शक नहीं है कि जो हुआ उसके लिए खिलाड़ी जिम्मेदार थे।”

इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि इस टीम को उस विवाद से निकलने में परेशानी तो आएंगी लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

पूर्व विकेटकीपर ने कहा, “अगले 12 महीनों में इस टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। न सिर्फ दर्शकों, प्रशंसकों का विश्वास जीतने में बल्कि खिलाड़ियों को बनाने में भी। इसमें काफी चुनौतियां आने वाली हैं।”

गिलक्रिस्ट ने माना है कि यह टीम के लिए सही समय नहीं है और ऐसे में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आगे आना होगा।

उन्होंने कहा, “अगर टीम को वापस शीर्ष पर वापस आना है तो कप्तान, सीनियर खिलाड़ियों को आगे आना होगा। उम्मीद है कि हम दोबारा पुरानी स्थिति को पा सकेंगे और अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल सकेंगे।”

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वार्नर पर 12-12 महीनों का प्रतिबंध लगा दिया गया था जबकि सलामी बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीनों का प्रतिंबध लगाया गया था। कुछ दिनों बाद कोच डैरेन लैहमन ने भी टीम के मुख्च कोच पद से इस्तीफा दे दिया था।

टिम पेन को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था जबकि जस्टिन लेंगर को टीम के नए मुख्च कोच के पद पर बैठाया गया है।

The post सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा : गिलक्रिस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.