Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय, इंग्लैंड टीम में हुई ऑलराउंडर स्टोक्स की वापसी

लंदन। भारत के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे शृंखला के लिए मेजबान इंग्लैंड ने अपनी मजबूत टीम का चयन किया है।

इस टीम में उसके दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट शृंखला के दौरान स्टोक्स की बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी पांच मैचों की शृंखला में टीम का हिस्सा नहीं थे। इंग्लैंड ने यह शृंखला 5-0 से जीती थी।

नॉक आउट के पहले मैच में अर्जेंटीना और फ्रांस में होगा मुकाबला, देखिए पूरा कार्यक्रम

हालांकि मेजबान इंग्लैंड ने अपने इस ऑलराउंडर का चयन भारत क खिलाफ वनडे शृंखला से पहले होने वाली टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम में नहीं किया था ताकि उन्हें पूरा आराम मिल सके। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के दौरान तीन मैच खेले जाएंगे।

आज दूसरे टी-20 मैच में इन भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

ईसीबी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया अगर बेन स्टोक्स पूरी तरह फिट हुए तो टीम इंडिया के खिलाफ आठ जुलाई को होने वाले अंतिम टी-20 मैच के लिए टीम में उन्हें शामिल किया जा सकता है। इस मुकाबले से पहले स्टोक्स पांच जुलाई को डरहम के लिएकाउंटी क्रिकेट मैच में खेलेगे।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में जोस बटलर, जैसन राय और जोनी बेयरस्टॉ को भी जगह मिली है। जिन्होंने हाल ही ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी।

इस उत्तर अफ्रीकी टीम ने फीफा विश्व कप में 40 वर्षों में दर्ज की पहली जीत

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे शृंखला का पहला मैच 12 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज, दूसरा मैच लॉड्स में 14 जुलाई और लीड्स में 17 जुलाई को आखिरी मैच खेला जाएगा।

टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, मोईन अली, जोस बटलर, जोनाथन बेयरस्टा, जेक बॉल, टॉम कुर्रान, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, डेविड विली, मार्क वुड।