Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ मैच से पहले अफगानिस्तान के कप्तान ने बोले बड़े बोल

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच 14 जून से बंगलौर के चेन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में जहाँ भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली नही खेल रहें है. वही उनकी जगह टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है. वही मैच से पहले अफगान टीम के कप्तान असगर ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

हमारे पास बेहतर स्पिनर है 

अफगानिस्तान की टीम ने हाल ही में बांग्लादेश से टी 20 सीरीज़ जीती है. इस सीरीज़ में अफगान ब्रिगेड ने बांग्लादेश की टीम का क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से सीरीज़ अपने नाम की थी. इस जीत के बाद अफगानिस्तान के हौसले सातवें आसमान पर है.

ऐसे में टीम के कप्तान स्टैनिकजई ने कहा,

“भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारियां अच्छी हैं. हमारी टीम का मनोबल काफी ऊंचा है.”

उन्होंने कहा,

“पिछले कुछ वर्षों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है. हम अफगानिस्तान के लिए कुछ हासिल करना चाहते हैं.”

इसके साथ ही अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा कि,

ये अच्छी बात है कि हमारे देश से काफी युवा और प्रतिभाशाली स्पिन गेंदबाज़ निकले रहे हैं. उनमें से ज़्यादातर खिलाड़ी राशिद और नबी को अपना आदर्श मानते हैं और यही वजह है कि हमारा स्पिन डिपार्टमेंट काफी मजबूत है.”

अफगानिस्तान ले आया है 5 स्पिनर

अफगानिस्तान इस मैच के लिए पांच स्पिनर ले आया है. पहले टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की टीम ने लगभग सभी तरह के स्पिन गेंदबाज़ों को अपनी टीम में शामिल किया है. लेग स्पिनर राशिद खान, मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर्र रहमान तो बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर ज़हीर और लेफ्ट ऑर्म आर्थोडोक्स स्पिनर आमिर हमज़ा भी हैे.

इसके साथ साथ स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के रुप में अफगानिस्तान के पास नबी और रहमत भी मौजूद हैं.अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इसका कैसे जवाब देती है.

The post भारत के खिलाफ मैच से पहले अफगानिस्तान के कप्तान ने बोले बड़े बोल appeared first on SportzWiki Hindi.