सुहल। भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने बुधवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जबकि अनीश भानवाला ने कांस्य अपने नाम किया। 16 वर्षीय मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 242.5 अंक हासिल किए जबकि अनीश 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में तीसरे पायदान पर रहे।
आईएसएसएफ की किसी प्रतियोगिता में मनु का यह सातवां व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है। उन्होंने तीन स्वर्ण विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए हासिल किए हैं।
इससे पहले, मनु ने महिमा तुरी अग्रवाल और देवांशी राणा के साथ मिलकर 1694 अंकों के साथ टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कि किया। राष्ट्रमंडल खेलों के मौजूदा विजेता अनीश का इस वर्ष का यह चौथा अंतर्राष्ट्रीय पदक है व विश्व कप का सातवां स्वर्ण पदक है। स्पर्धा का रजत व कांस्य पदक चीन की केईमैन लयू (236.9) और झू ली (216.2) ने जीता। इससे पहले मनु ने महिमा अग्रवाल और देवांशी राणा के साथ टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
वही अनीष ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में खेलों का नया रिकार्ड बनाया था। अनीष ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल करते हुए सोना जीता।
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में बुधवार को मिले दो पदक के साथ इस टूर्नामेंट में भारत के कुल पदकों की संख्या 17 पहुंच गई है।
The post जूनियर विश्व कप: मनु भाकर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
