Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : मोईन अली के छक्के पर दर्शक ने लिया ऐसा कैच, देख नहीं होगा अपनी आँखों पर यकीन

10 जून को इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच एक मात्र एक दिवसीय मैच खेला गया था. इस मैच में स्कॉटलैंड ने आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते हुए इस समय दुनिया की वनडे में नंबर एक टीम इंग्लैंड को हरा दिया था. मगर इस दौरान इंग्लैंड के ऑल राउंडर खिलाड़ी मोईन अली द्वारा लगाए गए छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इंग्लैंड की टीम ने स्कॉटलैंड में जाकर कोई मैच एक लम्बे समय के बाद खेला है. मगर इस मैच में इंग्लैंड की टीम को अंदाजा नही रहा होगा कि उसे स्कॉटलैंड से हार का सामना करना पड़ेगा. हालांकि इस दौरान इंग्लैंड के जॉनी बैरस्टो ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत तक नही पहुंचा सके.

मोईन के सिक्स पर दर्शक का जबरदस्त कैच 

इंग्लैंड के ऑल राउंडर खिलाड़ी मोईन अली ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया. मोईन अली ने 33 गेंदों पर 46 रन बनाए. जिसमें उन्होंने तीन छक्के और तीन चौके लगाए. हालांकि उनकी यह पारी इंग्लैंड की जीत के लिए पर्याप्त नही थी.

स्कॉटलैंड के 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मोईन अली 11 रन पर और लियाम प्लंकेट 2 रन बनाकर क्रीज़ पर थे. इस समय इंग्लैंड की टीम का स्कोर 278 रन पर सात विकेट था. जबकि इंग्लैंड को जीत के लिए 76 गेंदों पर 94 रनों की दरकार थी. इसी दौरान मोईन अली ने मिड विकेट की ओर एक शानदार छक्का लगाया है.

दर्शक दीर्घ में मौजूद एक दर्शक ने इसे कैच कर लिया. दर्शक द्वारा लिए गए कैच को देख कर हर कोई हैरान रह गया. कैच लेने के बाद उस दर्शक की ख़ुशी भी देखने लायक है. मैच के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Ali 6 & an outstanding catch!

What's better – the six or the catch?Scorecard & Clips: https://ift.tt/2y3O1vI

Gepostet von England Cricket am Sonntag, 10. Juni 2018

इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. जिसे स्कॉटलैंड की टीम ने 371 रन बनाकर गलत साबित कर दिया. कलम मक्लियोड ने नाबाद रहते हुए 140 रनों की पारी खेली थी. जबकि इंग्लैंड की टीम 365 रनों पर 49वें ओवर में सिमट गयी थी. जिससे स्कॉटलैंड ने 6 रनों से इस मैच में जीत दर्ज की.

The post वीडियो : मोईन अली के छक्के पर दर्शक ने लिया ऐसा कैच, देख नहीं होगा अपनी आँखों पर यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.