Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जर्मनी के लोव ने कहा- जिदान की जगह लेने के दावेदारों की दौड़ से मुझे बाहर मानो

एप्पान। जर्मनी के विश्व कप विजेता कोच जोकिम लोव ने आज खुद को रीयाल मैड्रिड का कोच बनने की दौड़ से बाहर कर लिया।            

इससे पहले खबरें आ रही थी कि क्लब ने जिनेदिन जिदान की जगह लेने के लिए उनसे संपर्क किया है। उत्तरी इटली के एप्पान में जर्मनी के विश्व कप ट्रेङ्क्षनग शिविर में लोव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बेशक अब मैं इससे पूरी तरह से इनकार कर सकता हूं। ’’           

स्पेन के दैनिक समाचार पत्र मार्का ने दावा किया था कि रीयाल पहले ही जर्मनी के इस 58 वर्षीय कोच से संपर्क कर चुका है। लोव ने कहा, ‘‘ निश्चित तौर पर रीयाल मैड्रिड जिनेदिन जिदान का बेहद अच्छा विकल्प ढूंढ लेगा।’’