Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर एक बार फिर लगाए गंभीर आरोप, लेकिन शमी ने भी किया जोरदार पलटवार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के जीवन में परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने जब से उन पर बड़े गंभीर आरोप लगाएं है तब से उन पर समय-समय पर एक के बाद एक सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। इसी तरह से सोमवार को हसीन जहां ने एक बार फिर से शमी पर एक बड़ा गंभीर आरोप लगाया।

हसीन जहां ने शमी पर लगाया एक और सनसनीखेज आरोप

हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगा दिया लेकिन अपनी जोरदार बाउंसर गेंद की तरह ही हसीन जहां पर जबरदस्त पटलवार किया है। आपको बता दे कि हसीन जहां ने सोमवार को कहा था कि

शमी ईद से पांच दिन पहले अपने बड़े भाई की साली से शादी करना चाहते थे। इसी कारण से उन्होंने मुझे पैसे और तलाक का ऑफर दिया।” 

मोहम्मद शमी ने दिया हसीन जहां को करारा जवाब

हसीन जहां के इस आरोप के बाद मोहम्मद शमी एक्ट्रा टाइम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि

“मेरी पहली शादी के कारण मुझे बहुत परेशानी है। क्या आपको लगता है कि मैं पागल हूं कि मैं एक लड़की से शादी करूंगा? पिछले कुछ महीनों से मेरे बारे में बहुत से आरोप लगाए हैं और ये इसके अतिरिक्त है। ये अच्छा है, तो मैं उसे अपनी दूसरी शादी (हंसते हुए) में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित करूंगा।”

पारिवारिक कारणों से पिछले कुछ समय से नहीं कर सका अच्छा प्रदर्शन

मोहम्मद शमी का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बहुत खराब रहा है। मोहम्मद शमी आईपीएल में भी डेयरडेविल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इस खराब प्रदर्शन के बाद अब मोहम्मद शमी की नजरें इंग्लैंड दौरे पर है, लेकिन उन्होंने अपने पारिविरिक कारणों को लेकर कहा कि

मैं अपने परिवार की समस्याओं के कारण पिछले कुछ महीनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं सक सका, लेकिन मुझे विश्वास है कि इंग्लैंड में चीजें बदलेगी।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर एक बार फिर लगाए गंभीर आरोप, लेकिन शमी ने भी किया जोरदार पलटवार appeared first on SportzWiki Hindi.