Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिंच और मार्श के शतक पर भारी पड़े रॉय और बटलर, ऑस्ट्रेलिया पर क्लीन स्वीप का खतरा

इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम टिम पैन की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे पर है जहाँ वो इनके साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है लेकिन कंगारू टीम की स्थिति अभी खराब है और चौथे मुकाबले में भी इन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कल इस सीरीज का चौथा मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया था जिसमें फिर से काफी मजेदार खेल देखने को मिला है।

इससे पूर्व आपको बता दें कि कल खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पैन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद आरोन फिंच और शौन मार्श की शानदार शतकीय पारियों की मदद से टीम का स्कोर 50 ओवर में 8 विकेट पर 310 तक पहुँच पाया। हालाँकि यह स्कोर कंगारू टीम के लिए कम पड़ गया।

इंग्लैंड ने दिया मुंहतोड़ जवाब

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 310 रन बनाये और इस बार उन्हें आशा थी कि इस मैच में जीत हासिल करके वापसी कर देंगे लेकिन पिछले मैच में 481 रन बनाने वाली इंग्लैंड टीम ने इस मैच में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह मैच 44 ओवर और 4 गेंद पर ही 6 विकेटों से जीत गए। इसी के साथ अब टीम का लक्ष्य क्लीन स्वीप करना है क्योंकि चारों मैचों में अब तक इंग्लिश टीम को जीत मिली है।

जेसन रॉय ने ठोका शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बहुत अच्छी रही और पहले विकेट लिए जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने 174 रनों की साझेदारी की और मैच पर पकड़ तो यहीं से बना दी थी। जेसन रॉय जिन्होंने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंदों पर 101 रन बना डाले जिसमें इन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाये।

साथ ही पिछले मैच के शतकवीर जॉनी बेयरस्टो ने इस मैच में 66 गेंदों पर 79 रन बनाए। जबकि एलेक्स हेल्स ने नाबाद 34 रन बनाये और टीम को चौथे मैच में भी जीत दिला दी। जबकि जोस बटलर ने भी 54 रन बनाये जिन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार 5 अर्द्धशतक बनाये थे। जेसन रॉय को मैन ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इस प्रकार अब वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 जून को खेला जाएगा।

The post फिंच और मार्श के शतक पर भारी पड़े रॉय और बटलर, ऑस्ट्रेलिया पर क्लीन स्वीप का खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.