कजान। चार बार की विश्व चैम्पियन जर्मनी दक्षिण कोरिया के खिलाफ मिली हार के कारण पहली बार विश्व कप के ग्रुप चरण की बाधा को पार करने में असफल रही। हालांकि दक्षिण कोरिया भी इस जीत के बावजूद फीफा विश्व कप से बाहर हो गई है।
अपने 100वें टी-20 मैच में भारत ने आयरलैंड को हराया, रोहित शतक से चूके
किम यंग ग्वोन और सोन हियुंग मिन के इंजरी टाइम में दागे गोलों की बदौलत दक्षिण कोरिया ने विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-0 से शिकस्त दी। दक्षिण कोरिया की तरफ से किम यंग ग्वोन (90 प्लस दो मिनट) और सोन हियुंग मिन (90 प्लस छह मिनट) ने इंजरी समय में गोल किए।
पिछले पांच विश्व कप में यह चौथा अवसर है जब गत चैंपियन टीम को पहले दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इससे पहले 2002 में फ्रांस, 2010 में इटली और 2014 में स्पेन इसी तरह टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
पांच बार के विश्व विजेता ब्राजील ने भी किया नॉकआउट में प्रवेश
16वीं बार विश्व कप में खेल रही जर्मनी ग्रुप एफ में टीम तीन मैचों में एक जीत और दो हार के बाद तीन अंक के साथ आखिरी स्थान पर रही। दक्षिण कोरिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस ग्रुप से मैक्सिको और स्वीडन ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
जर्मनी और दक्षिण कोरिया टीमों ने मैच की तेज शुरुआत की, लेकिन निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका।
इसके बाद इंजरी समय में कोरिया ने शानदार प्रदर्शन किया।इस टाइम के दूसरे मिनट में किम यंग ग्वोन ने गोल किया, लेकिन रैफरी ने उन्हें ऑफ साइड करार देकर इसे नकार दिया। दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी किम यंग ग्वोन ने छह गज की दूरी से गेंद को गोल में पहुंचाया था।
इसके बाद कोरिया द्वारा लिए गए वीएआर की सहायता से वीडियो रैफरी ने इसे गोल करार दिया। इसी समय में सोन हियुंग मिन ने एक और गोल कर कोरिया की 2-0 से जीत तय की।