Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिंच या मैक्सवेल को नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को बनाया जा रहा है ऑस्ट्रेलियाई टीम का नया उपकप्तान

बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने कप्तान और उपकप्तान को चुनने की चुनौती आ गयी थी. हालांकि, टिम पेन को टेस्ट टीम का कप्तान बना दिया गया. लेकिन अभी तक टिम पेन के साथी उपकप्तान के बारे में कुछ स्पष्ट नही हो पाया है.

अगर हम मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम पर नज़र डालें तो नाथन लायन एक अनुभवी खिलाड़ी नज़र आते हैं. नाथन 78 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 306 विकेट लिए हैं. 2011 में टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले लायन अभी तक शानदार रहे हैं.

नाथन लायन ने एक इंटरव्यू के दौरान ये कहा 

नाथन लायन का मानना है कि स्मिथ और डेविड वार्नर के जाने से रिक्त हुई जगह को अनुभवी खिलाड़ियों द्वारा भरने की जरूरत है. नाथन ने एक इंटरव्यू के दौरान उपकप्तानी को लेकर कहा, ”अगर वह मेरे सामने प्रस्ताव रखते हैं तो मैं इनकार नही करूंगा. लेकिन इसका मतलब ये नही है कि मैं इसके लिए प्रयास कर रहा हूं”

इसके साथ ही लायन ने कहा, ”एक अच्छा उपकप्तान बनाया जाएगा. लेकिन मुझे लगता है टेस्ट टीम में एक अच्छा नेतृत्व समूह भी होगा”

लायन ने कुछ सीनियर खिलाड़ियों के नाम लेते हुए कहा कि वह अच्छी भूमिका निभा सकते हैं. लायन ने कहा, ”मिचेल मार्श, शॉन मार्श और उस्मान ख्वाजा और भी सीनियर खिलाड़ी टिम पेन के साथ उप कप्तानी अच्छी तरह कर सकते हैं”

वहीं मार्श से उप कप्तानी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ”मैं इस पर ध्यान नही दे हूं. मैं एक बेहतर खिलाड़ी और एक अच्छा व्यक्ति बनना चाहता हूं”

पिछले महीने पेट कमिंस ने छोड़ दी थी जिम्मेदारी  

पहले तेज गेंदबाज पेट कमिंस को उप कप्तान बनाया गया था. लेकिन उन्होंने अपनी ये जिम्मेदारी पिछले महीने छोड़ दी थी. पीछे हटने का कारण पेट कमिंस ने बताते हुए कहा था कि उनसे बेहतर विकल्प मौजूद हैं. इसी बीच मिचेल मार्श का समर्थन पूर्व उप कप्तान एडम गिलक्रिस्ट द्वारा किया था.

The post फिंच या मैक्सवेल को नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को बनाया जा रहा है ऑस्ट्रेलियाई टीम का नया उपकप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.