लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: क्रिकेट के खेल को बहुत ज्यादा मनोविज्ञान से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए खिलाड़ी को मैदान पर पूरी तरह रिलेक्स रहने की सालाह दी जाती है, क्योंकि मुकाबले के दौरान खिलाड़ी जितना प्रेशर फील करता है वह उतना खराब प्रदर्शन करता है. अक्सर खिलाड़़ियों को इसी वजह से व्यायाम का सहारा लेते हुए देखा जाता है. साथ ही वह जिम में जाकर कड़ी मेहनत करते हैं. जिससे मैदान पर शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह फिट नजर आए हैं. इस तरह कुछ खिलाड़ी योग का सहारा भी लेते हैं.
विराट कोहली इसमें सबसे आगे हैं वह अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम के साथ योग भी करते हैं. इस मामले में सचिन को पीछे नहीं रखा जा सकता है. सचिन फिटनेस भी किसी से कम नहीं रही है. कप्तान विराट कोहली की फिटनेस की दुनिया कायल हैं और हर कोई जाना चाहता है कि कोहली फिटनेस का राज.

वैसे ये तो आप सभी जानते हैं कि कोहली जमकर एक्सरसाइज करते हैं और जिम जाते हैं. पर आपको पता नहीं इसके अलावा कोहली योग को भी उतनी तरजीह देते हैं और इसके सबूत आपको मिल ही जाएंगे. आपको बता दें की 21 जून को योग दिवस आ रहा है और इससे पहले ही इसकी जागरूक लेकर पहल होने लगी है.

अब बात करें महेंद्र सिंह धोनी की तो वो भी खुद को काफी फिट एंड फाइन रखते है. उनके सेहत का राज भी योगा और एक्सरसाइज करते हैं. और साथ ही अपनी पत्नी और बेटी को भी योग करने के लिए प्रेरित करते हैं.

और इसी वजह से उनके नाम क्रिकेट इतने सारे रिकॉर्ड हैं और उन्हें क्रिकेट के भगवान की संज्ञा दा जाती है. सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान पर एक अलग ही मुकाम हासिल किया था जिसका परचम आज भी लहरा रहा है.

शायद कोई क्रिकेट ऐसे फैंस होगा जो सचिन को पसंद ना करता हो, बच्चो सो बड़ों तक में सचिन की लोकप्रियता देखी जाती है.
The post देखिये इंडियन क्रिकेटरों का योग, धोनी, सचिन, विराट खुद को इस तरह रखते हैं फिट appeared first on Live Cities.