इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सही में क्रिकेट के निखरते सितारे बनते जा रहे है। उनके खेल के आगे अच्छे अच्छे खिलाड़ी नतमस्तक है, आईसीसी की और जारी की गई वनडे की ताजा रैकिंग में आज भी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शीर्ष पर बने हुए है।
अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को कराया अभ्यास, शास्त्री से टिप्स लेते आए नजर
हाल ही में इंग्लैंड को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 5-0 से जीत मिली है जिससे इंग्लैंड टीम के कुछ खिलाड़ियों की रैकिंग में सुधार देखने को मिला है जिनमे जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर,जेसन रॉय शामिल है। इन खिलाड़ियों को आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में फायदा मिला है।
आपकों बता दें की इस समय भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर गई है और वहां उसका मुकाबला आस्ट्रेलिया का 5-0 से सफाया करने वाली टीम इंग्लैंड के साथ ही होगा। उस समय जारी होने वाली रैकिंग में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते है।
आईसीसी की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट 909 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। उधर भारतीय टीम के ही खिलाड़ी शिखर धवन को एक पायदान का फायदा मिला है वो 11वें नंबर से 10 वें नंबर पर आ गए है और शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए है।
रोहित शर्मा अपने चौथे स्थान पर काबिज है तो वहीं वनडे गेंदबाजों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष पायदान पर बने हुए हैं। युजवेंद्र चहल को भी इस रैकिंग में फायदा मिला है और वह अब इंग्लैंड के आदिल राशिद के साथ संयुक्त आठवें नंबर पर आ गए हैं।
OMG: गांगुली ने विराट के लिए बोल दी ये बात की शायद अब दोनों के बीच नहीं रहे...
इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो चार स्थान खिसकर 11वें नंबर पर पहुंच गये हैं। उन्होंने हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 300 से अधिक रन बनाये थे।