Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के लिए ब्राजील की टीम पहुंची रूस

सोचि: ब्राजील की फुटबाल टीम रूस में 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप में भाग लेने के लिए सोमवार को यहां पहुंच गई। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, पांच बार की विजेता ब्राजील की टीम स्विसोटेल रिसॉर्ट सोचि कमेलिया में रुकेगी और युग-स्पोर्ट स्टेडियम में प्रशिक्षण करेगी। टीम 12 जून को प्रशंसकों के सामने प्रशिक्षण करेगी।

ब्राजील

रूस के लिए रवाना होने से पहले ब्राजील ने आखिरी दोस्ताना मैच में आस्ट्रिया को 3-0 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट के लिए ब्राजील को ग्रुप-ई में रखा गया है और अपने पहले मैच में टीम 17 जून को स्विट्जरलैंड से भिड़ेगी।  स्विट्जरलैंड के अलावा ग्रुप-ई में कोस्टा रिका एवं सर्बिया मौजूद हैं।

The post विश्व कप के लिए ब्राजील की टीम पहुंची रूस appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.